देश

Baghpat: सार्वजनिक गणेश पूजा के लिए रखी गई मूर्ति को पुलिस ने बलपूर्वक हटवाया, थानाध्यक्ष पर गिरी गाज

-कुलदीप पंडित

Baghpat: गणेश चतुर्थी के अवसर पर जहां देश के कोने-कोने में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जा रही है और सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. वहीं बागपत के एक गांव में सार्वजनिक पूजा के लिए रखी गई गणेश जी की मूर्ति को पुलिस पर बलपूर्वक हटवाने का आरोप लगा है. गांव के लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि शिव मंदिर में मंत्रोउच्चारण के बाद गणेश जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई थी, लेकिन पुलिस ने प्रतिमा को बल प्रयोग करके हटवा दिया है.

दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने सफाई दी है कि मंदिर में पूजा अर्चना और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए परमिशन लेनी होती है. ग्रामीणों ने इसकी परमिशन नहीं ली थी. इसीलिए प्रतिमा को हटा दिया गया. ये मामला बागपत जिले के बालैनी थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव से सामने आय़ा है. यहां गणेश उत्सव के कार्यक्रम के लिए कुछ ग्रामीणों ने पूरे गांव से चंदा इकट्ठा किया था और गणेश चतुर्थी के अवसर पर गांव के शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की थी.

इस मौके पर मंदिर में गांव के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे और भक्तिमय माहौल के बीच गणेश उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था. मंदिर में सुबह से ही लाउडस्पीकर द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ पूजा अर्चना की जा रही थी. दूसरी ओर बड़ी संख्या में मंदिर में मौजूद श्रद्धालु गणेश जी की भक्ति में रमे नजर आ रहे थे. मंदिर प्रांगण भजनों और मंत्रों से गूंज रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पूजा के दौरान ही बालैनी पुलिस मंदिर परिसर में पहुंची और बल का प्रयोग करते हुए प्रतिमा को मंदिर से हटा दिया.

ये भी पढ़ें- Women Reservation Bill: महिला आरक्षण बिल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रखी ये मांग, PDA महिलाओं के लिए कही ये बात

ग्रामीण चंद्रपाल ने बताया कि पुलिस ने उनके सामने गणेश जी की प्रतिमा को बलपूर्वक हटवाया. इसी के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों की भीड़, मंदिर परिसर में इकट्ठा हो गई और प्रदर्शन किया लेकिन पुलिस प्रतिमा को लेकर मौके से निकल गई. बताया जा रहा है कि बाद में पुलिस ने गांव के ही राजेंद्र के आवास पर प्रतिमा को रख दिया और फिर थाने चली गई. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त हो गया है. वही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी शिकायत करने की बात कही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago