देश

Video: ये कोई एक्सक्यूज नहीं, ऐसे SHO की जरुरत नहीं, मैं आपके एसएचओ को सस्पेंड कर रही हूं- नोएडा CP लक्ष्मी सिंह का लेडी सिंघम रूप

Video: लेडी सिंघम के नाम से मशहूर 2000 बैंच की आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह (Lakshmi Singh) का एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह (Noida Police Commissioner Lakshmi Singh) किसी से फोन पर बात कर रही हैं. वो कहती हुई दिख रही हैं कि ये कोई एक्सक्यूज नहीं है, मुझे ऐसे SHO बिल्कुल नहीं चाहिए, मैं आपके एसएचओ को सस्पेंड करती हूं.

दरअसल, ग्रेटर नोएडा में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बीती रात लूट हो गई थी. इसी मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह डीसीपी ग्रेटर नोएडा से फोन पर बात कर रही है. लेकिन गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह एसएचओ का एक्सक्यूज ठीक नहीं लगा और तत्काल रबूपुरा थाने के एसएचओ को निलंबित कर दिया.

महिला पुलिसकर्मी के साथ लूट की वारदात

जानकारी के अनुसार, बीती रात को रबूपुरा कोतवाली में एक महिला पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जा रही थी. उसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने पहले महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की, फिर उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. बदमाशों ने महिला पुलिसकर्मी से उसका मोबाइल फोन लूट लिया.

ये भी पढ़ें : Noida News: नई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लिया चार्ज, बोलीं- नोएडा में कानून-व्यवस्था का राज कायम करना हमारी प्राथमिकता

एक्शन में दिखीं लेडी सिंघम

जांच के दौरान पता चला है कि इस घटना में रबूपुरा कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई. साथ ही कोतवाली प्रभारी विवेक श्रीवास्तव इस मामले को रफा-दफा करने का प्रयास कर रहे थे. इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस कमिश्नर लेडी सिंघम लक्ष्मी सिंह को हुई वो एक्शन में दिखीं और एसएचओ की लापरवाही देख निलंबित कर दिया. वहीं, इस मामले में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने एसीपी से पूरी रिपोर्ट मांगी है. इस दौरान किसी ने वीडियो (Video) बना लिया जो अब वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें : IPS Laxmi Singh: आईपीएस लक्ष्मी सिंह बनीं प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर, संभालेंगी नोएडा की कमान, रच चुकी हैं कई कीर्तिमान

बता दें कि नोएडा पुलिस कमिश्नर आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी सिंह प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर है. पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की साल 2000 बैच की अधिकारी हैं. लक्ष्मी सिंह देश की पहली ऐसी महिला अफसर हैं, जिन्होनें पूरे बैच में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया और बेस्ट प्रोबेश्नर का खिताब भी जीता. इतना ही नहीं, लक्ष्मी सिंह को प्रधानमंत्री ने सिल्वर बेटन और गृह मंत्रालय की ओर से 09 एमएम की पिस्टल गिफ्ट में दिया गया. साथ ही मुख्यमंत्री का उत्कृष्ठ सेवा मेडल भी लक्ष्मी सिंह को मिल चुका है. लक्ष्मी सिंह को डीजी की प्लैटिनम और गोल्ड डिस्क मिल चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

18 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

23 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

49 minutes ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

1 hour ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago