जयपुर की पूजा ने भगवान विष्णु से की शादी (फोटो ट्विटर)
Jaipur News: राजस्थान के जयपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. जहां एक लड़की ने भगवान विष्णु के साथ शादी की है. ये शादी पूरे राजस्थान और उसके बाहर चर्चा का विषय बन गई है. लोग इसके बार में बातें कर रहे हैं. दरअसल इस कलयुग में मीरा रूपी पूजा सिंह ने कुछ किया ही ऐसा है. पूजा पॉलिटिकल साइंस में एमए (MA) कर चुकी है और उन्होंने भगवान विष्णु के साथ विवाह रचा लिया है. उन्होंने भगवान विष्णु के साथ शादी पूरे रीति रिवाज से किया है.
पूजा ने गणेज पूजन, चाकभात, मेहंदी और बाकि की सभी रस्मों को पूरा किया गया है. बकायदा महिला ने भगवान विष्णु के साथ 7 फेरे लिए है. इसके साथ ही मंत्रोच्चार भी किए गए है. जिसके बाद दूल्हे के रूप में विष्णुजी को मंदिर से पूजा सिंह के घर लाया गया.
ये पूरा मामला जयपुर के गोविंदगढ़ के ग्राम नरसिंहपुरा में रहने वाली पूजा सिंह का है. जिन्होंने 8 दिसंबर को भगवान विष्णु की मूर्ति के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से फेरे लेकर शादी की है. शादी की रस्मों के दौरान हल्दी लगाने से लेकर मेहंदी तक की रस्में निभाई गई. पूजा के घर में मंगल गीत गाए गए. यहीं नहीं सहेलियों ने पूजा को दुल्हन की तरह संवारा गया. पूजा सिंह की भगवान विष्णु के साथ शादी में 311 बारातियों के साथ बारात भी आई.
इस दौरान भगवान कृष्ण का श्रृंगार हर किसी को पसंद आ रहा था.वैसे शादी में शादी में परंपरानुसार दूल्हा दुल्हन के मांग में सिंदूर भरता है. लेकिन यहां भगवान विष्णु जी की ओर से खुद पूजा ने अपनी मांग सिंदूर की बजाय चंदन से भरी और इसके बाद विदाई की रस्म अदा हुई.
ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi: जय श्रीराम क्यों, जय सियाराम क्यों नहीं? राहुल गांधी ने लगाया RSS पर महिलाओं के अपमान का आरोप
बता दें कि शादी के बाद भगवान विष्णु जी को वापस मंदिर में विराजमान कर दिया गया हैं. वहीं पूजा अपने घर पर ही रहती है और मूर्ति के सामने भगवान विष्णु जी का ध्यान करती है. इसके लिए वो अब जमीन पर ही रात गुजारती है. पूजा सिंह के इस अनोखे विवाह के चर्चे अब पूरे राजस्थान में है. लोग इसे सैकड़ो साल बाद पूजा के रूप मीरा देवी का पुनर्जन्म तक बता रहे हैं
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…