देश

Noida: हूटर, काली फिल्म, शराब के नशे में दबंगई और फिर अभद्रता, पुलिस ने BJP नेता को भेजा जेल

Noida: बीजेपी नेता को हूटर बजाते हुए पुलिस से उलझना भारी पड़ गया. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सत्ताधारी दल के नेता की कार को पहले रोका, जिससे नाराज होकर बीजेपी नेता पुलिस के साथ अभद्रता करने लगा. जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गाजियाबाद के बीजेपी का युवा मोर्चा का नगर अध्यक्ष बीती देर रात नोएडा (Noida) के थाना दनकौर में पुलिस से अभद्रता करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में धुत था और कार में सायरन बजाने, ब्लैक फिल्म होने, कार के पेपर न होने के चलते उसकी कार को भी सीज कर दिया गया है. राहुल भाटी जमालपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने इसे दनकौर रेलवे स्टेशन के पास रोका था. दनकौर पुलिस ने जब इससे बात की तो ये शराब के नशे में धुत था.

खुद को बताया बीजेपी कार्यकर्ता

नोएडा (Noida) पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत राहुल पुत्र संतराज निवासी जमालपुर थाना कासना कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर जो गाड़ी नंबर डीएल 3 सीसी के 7988 स्विफ्ट डिजायर तेज गति से चलाते हुए, हूटर बजाकर बिलासपुर से सिकंदराबाद रोड की तरफ मंडी श्याम नगर जा रहा था. जिसको दनकौर पुलिस द्वारा रोककर चेक किया गया तो राहुल ने अपने को युवा मोर्चा गाजियाबाद का कार्यकर्ता बताया.

ये भी पढ़ें: Noida Accident: एक्सीडेंट में घायल स्टूडेंट स्वीटी की मदद के लिए आगे आई पुलिस, एक दिन का वेतन देंगे पुलिसकर्मी

पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

इस दौरान पुलिस ने देखा कि वो शराब के नशे में था. इसके साथ-साथ गाड़ी में कोई कागज नहीं होने के कारण और चालक की असहज स्थिति होने के कारण उक्त गाड़ी को सीज कर चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया एवं शांति व्यवस्था में अवरोध पैदा करने के कारण धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

55 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

56 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago