खेल

Rishabh Pant Health: मुंबई में जांच के बाद पंत से जुड़ी आई बुरी खबर, फैंस को लगेगा बड़ा झटका!

Rishabh Pant Health Update: मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल से आ रही खबर ऋषभ पंत और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी नहीं है. बीसीसीआई की मेडिकल टीम के करीबी सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को सूचित किया है कि अस्पताल के डॉक्टरों का मानना ​​है कि पंत को मैदान पर वापसी करने के लिए कम से कम 8-9 महीने की आवश्यकता होगी. इसका मतलब है, न केवल वह आईपीएल 2023 को मिस करेंगे बल्कि अक्टूबर में एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप भी मिस करेंगे.

मुंबई में जांच के बाद पंत से जुड़ी आई बुरी खबर

डॉ. दिनशॉ पर्दीवाला (कोकिलाबेन अस्पताल में स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के निदेशक) के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने गुरुवार सुबह पंत की जांच की. सूत्रों ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया कि उन्हें लगता है कि जब तक सूजन कम नहीं होती, तब तक कोई एमआरआई या सर्जरी नहीं की जा सकती. अस्पताल के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि पंत को गंभीर लिगामेंट टीयर है, और उन्हें पूरी तरह से सामान्य प्रशिक्षण दिनचर्या में वापस आने में कम से कम 8-9 महीने लगेंगे. ये खबर टीम इंडिया और ऋषभ पंत के फैंस के लिए बड़ा झटका है. क्योंकि इस साल टीम इंडिया को कई अहम टूर्नामेंट खेलने हैं.

ये भी पढ़ें: Team India: 19वें ओवर ने फिर डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, कैसे इस मुसीबत से पीछा छुड़ाए भारत?

क्या है पंत की हेल्थ कं डीशन?

फिलहाल ऋषभ पंत को बेस्ट से बेस्ट इलाज देने के लिए बीसीसीआई हर मुमकिन कोशिश कर रही है. अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक पंत पहले से बेहतर हैं. साथ ही माना जा रहा है कि पंत को पूरी तरह से ठीक होने में अभी समय लगेगा. पंत के चोटिल होने से सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स को भी बड़ा झटका लगा है.

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस हादसे ने बड़ी परेशानी में डाल दिया है. बता दें ऋषभ पंत जो पिछले हफ्ते एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे. उन्हें आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई एयरलिफ्ट किया गया. अब वो बीसीसीआई के देख रेख में इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है. इस बीत खबर ये भी आ रही है की उन्हें सर्जरी के लिए लंदन भेजा जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

49 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

49 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

1 hour ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

3 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago