सांसद जियाउर्रहमान बर्क. (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. उन्हें अवैध निर्माण के लिए ‘उत्तर प्रदेश रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन’ के तहत नोटिस दिया गया है.
सपा सांसद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन और भारी जुर्माने की कार्रवाई हो सकती है. बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने को लेकर उनको नोटिस दिया गया है. प्रशासन की तरफ से ‘रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन 1958’ के तहत उन्हें नोटिस भेजकर इस पूरे मामले को लेकर जवाब मांगा गया है. सपा सांसद रहमान बर्क के यह निर्माणाधीन मकान नखासा थाना के दीपा सराय क्षेत्र के अंतर्गत आता है. पिछले दो सालों से उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है.
पूरे मामले को लेकर एसडीएम वंदना मिश्रा ने बताया, “यूपी रेगुलेशन ऑफ बिल्डिंग ऑपरेशन के तहत जियाउर रहमान बर्क को एक नोटिस दिया गया है. इसकी धारा 10 में प्रावधान है कि कोई भी बिल्डिंग जो विनियमित क्षेत्र में बनाई जाएगी, वो कोर्ट से नक्शा पास कराकर ही बनाई जाएगी, उन्होंने ऐसा नहीं किया था. इसी अनुक्रम में उनको नोटिस भेजा गया है.”
उन्होंने आगे बताया, “अगर इस नोटिस को लेकर वो जवाब नहीं देते हैं, तो बिल्डिंग भी गिराई जा सकती है. 10,000 रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान है. वहीं, अगर इसके बावजूद अवैध निर्माण जारी रहता है, तो उसमें 500 रुपये प्रतिदिन जुर्माना देना होगा.
बता दें कि हाल ही में संभल के शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में रहमान बर्क का नाम भी सामने आया था. इस मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने सपा सांसद के पास के घरों में सोमवार को दबिश दी थी. पुलिस ने 13 घरों की तलाशी ली थी. इस दौरान तीन घरों में तमंचे समेत संदिग्ध सामान बरामद हुए थे.
ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh: 2,000 रुपये वसूलने के लिए एजेंटों ने पत्नी की फोटो एडिट कर वायरल किया, पति ने दे दी जान
-भारत एक्सप्रेस
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…