Monsoon Update ( केरल में झमाझम बारिश)
Monsoon Update: करीब 1 सप्ताह देर से मानसून ने केरल में दस्तक दे दिया है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो रही है. आईएमडी ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान गरज, बिजली, तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होगी. मौसम विभाग ने कहा कि भारत के अन्य राज्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा. देर से ही सही मानसून के आ जाने से उन किसानों को राहत मिली है, जो चावल, कपास, मक्का, सोयाबीन, गन्ना और अन्य फसलों को बोने के लिए इंतजार कर रहे थे. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल तट तक पहुंचेगा, उसके बाद कहा कि 7 जून तक आने की संभावना है. हालांकि, मानसून केरल 8 जून को पहुंचा है.
कहने के लिए तो 7 दिन की देरी कुछ ज्यादा नहीं है पर यह देरी पिछले सात सालों में सबसे लंबी भी है. मानसून देश के उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. यह न केवल फसलों को बनाए रखने के लिए आवश्यक है बल्कि उन जलाशयों को फिर से भरने के लिए भी आवश्यक है जो पूरे देश में पेयजल आपूर्ति और बिजली उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण हैं.
यह भी पढ़ें: अपने 9 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हेल्थ सेक्टर में क्या किया? गृह मंत्री अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां
IMD ने गुरुवार को मौसम बुलेटिन में कहा, “मानसून आज 8 जून को केरल पहुंच गया.” बयान में कहा गया है, ‘मॉनसून दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों तथा समूचे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकतर क्षेत्र, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकतर हिस्सों, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य एवं उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है.”
मौसम विभाग ने एक मैप शेयर किया है. इस मैप से देखा जा सकता है कि मानसून का असर कब किस राज्य में पड़ेगा. मैप के मुताबिक, 10 जून तक मानसून महाराष्ट्र पहुंच जाएगा. उसके बाद बिहार की सीमा में टकराएगा. वहीं आगे बढ़ते हुए 15 जून को ये गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार पर पहुंच जाएगा. वहीं, 20 जून को ये गुजरात के आंतरिक इलाकों, एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश में दस्तक देगा.
मौसम विभाग के मुताबिक, शुरूआत में चक्रवात बिपरजॉय के चलते इसका असर कम होगा. हालांकि, अगले 48 घंटे में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू में यह सक्रीय हो जाएगा. झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
बताते चलें कि केरल सरकार ने मानसून से रिलेटेड एडवाइजरी जारी की है. सरकार की ओर से कहा गया है कि मछुआरे गहरे समुद्र में न जाएं. फिलहाल तट से दूर ही रहें. मौसम साफ होने के बाद मछली पकड़ने की अनुमति दी जाएगी.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…