देश

RBI का बड़ा फैसला- अब UPI के माध्यम से बैंकों में हो सकेगा Cash Deposit

UPI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को एक नई UPI आधारित नकद जमा (Cash Deposit) सुविधा के प्रस्ताव की घोषणा की. यह घोषणा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए पहले मौद्रिक नीति (Monetary Policy) के अनावरण के दौरान की गई.

यूपीआई का उपयोग मुख्य रूप से पीयर-टू-पीयर लेन-देन, बिल भुगतान, व्यापारी लेन-देन और अन्य डिजिटल भुगतान के लिए किया जाता है. अब, नवीनतम घोषणा के साथ आप ATM/Debit Card के बिना भी अपने यूपीआई का उपयोग करके कैश डिपॉजिट मशीन (CDM) पर नकदी जमा कर सकेंगे. इससे पहले कैश डिपॉजिट मशीनों में एटीएम और Card-less Cash Deposit के माध्यम से पैसा जमा करवाया जाता था.

इसके अलावा RBI ने थर्ड पार्टी के Unified Payments Interface (यूपीआई) के माध्यम से Prepaid Payment Instruments (PPIs) को जोड़ने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है. यूपीआई ने अपनी सुविधा, गति और इंटर-ऑपरेबिलिटी के कारण भारत में महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल की है और देश में डिजिटल भुगतान के विकास में योगदान दिया है.

गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकों द्वारा लगाई गईं कैश डिपॉजिट मशीनें बैंक शाखाओं पर नकदी-हैंडलिंग के भार को कम करते हुए ग्राहकों की सुविधा बढ़ाती हैं. नकद जमा की सुविधा वर्तमान में केवल डेबिट कार्ड के उपयोग के माध्यम से उपलब्ध है.

जल्द जारी होंगे निर्देश

दास ने कहा, ‘यूपीआई की लोकप्रियता और स्वीकार्यता और एटीएम पर कार्डलेस नकदी निकासी के लिए यूपीआई की उपलब्धता से देखे गए लाभों को देखते हुए अब यूपीआई के उपयोग के माध्यम से नकद जमा करने की सुविधा प्रदान करने का प्रस्ताव है. यह कैसे काम करेगा इस संबंध में जल्द ही निर्देश (Operational Instructions) जारी किए जाएंगे.’

आरबीआई ने यूजर को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए थर्ड पार्टी के यूपीआई से पीपीआई को जोड़ने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव दिया है.

वर्तमान में बैंक खातों से यूपीआई भुगतान बैंक के यूपीआई ऐप के माध्यम से बैंक खाते को लिंक करके या किसी थर्ड पार्टी के यूपीआई एप्लीकेशन का उपयोग करके किया जा सकता है. हालांकि, पीपीआई के लिए वही सुविधा उपलब्ध नहीं है.


ये भी पढ़ें: सावधान! इन स्मार्टफोन और लैपटॉप पर मंडरा रहा हैकिंग का खतरा, सरकारी एजेंसी ने जारी किया अलर्ट


पीपीआई का उपयोग वर्तमान में केवल पीपीआई जारीकर्ता द्वारा प्रदान किए गए एप्लीकेशन का उपयोग करके यूपीआई लेन-देन करने के लिए किया जा सकता है.

आरबीआई ने कहा, ‘पीपीआई धारकों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए अब थर्ड पार्टी के यूपीआई एप्लीकेशन के माध्यम से पीपीआई को जोड़ने की अनुमति देने का प्रस्ताव है. इससे पीपीआई धारक बैंक खाताधारकों की तरह यूपीआई भुगतान करने में सक्षम होंगे.’

सुविधा से होगा फायदा

बता दें कि ये सुविधा कब तक शुरू होगी आरबीआई की तरफ से इसकी कोई तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन इससे बैंक में लगने वाले लंबे समय से बचा जा सकेगा. आप कभी भी पैसे जमा करवा सकेंगे. अभी कुछ समय पहले ही आरबीआई की तरफ से UPI की मदद से पैसे निकालने की सुविधा को लागू किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

30 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

31 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago