देश

UP Budget 2023: अब यूपी में बेटी पैदा होने पर योगी सरकार देगी 25 हजार रुपए, बजट में योजना को दी गई मंजूरी

UP News:  यूपी में बेटियों के जन्म को बढ़ावा देने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार ने कन्या सुमंगला योजना के लिए बजट 2023 में मंजूरी दे दी है. यानी अब प्रदेश में जिस घर में भी बेटी पैदा होगी, उसे गिफ्ट के तौर पर योगी सरकार 25 हजार रुपए देगी. बता दें कि इस योजना को योगी सरकार ने अपने 100 दिन के एक्शन प्लान में शामिल किया था. इससे पहले अभी तक इस योजना में बेटियों के पैदा होने से लेकर उनकी पढ़ाई तक छह अलग-अलग चरणों में 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती रही है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “आज का बजट उत्तर प्रदेश के सर्वसमावेशी और समग्र विकास के साथ ही आत्मनिर्भर भारत की तर्ज़ पर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव को प्रस्तुत करने वाला बजट है.”

सीएम योगी ने कहा कि “यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए और प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश अगले 5 वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बने उसके लिए मील का पत्थर साबित होगा.”

पढ़ें ये भी- UP Budget 2023: बजट सत्र में भगवा बनाम शेरवानी, ‘काली शेरवानी’ में अखिलेश की एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक का है. 2016-17 का बजट 3 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का था. पिछले 6 वर्ष में दोगुनी से अधिक की वृद्धि प्रदेश की बजट में हुई है. इस दौरान प्रदेश के प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक हुई है.”

क्या है कन्या सुमंगला योजना

कन्या सुमंगला योजना बेटियों के लिए एक सुरक्षा कवच है. इस योजना के तहत बेटियों को जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई के बीच छह अलग-अलग श्रेणियों में सरकार एक हजार रुपये से लेकर पांच हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि बालिकाओं के जन्म को समाज एक उत्सव के रूप में मनाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

44 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

56 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago