फोटो-सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे. राम मंदिर के बगल में बनने वाले सात मंदिरों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा.
राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि ट्रस्ट का प्रयास है कि राम मंदिर के साथ-साथ परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों का काम जल्द पूरा हो जाएगा. उसके बाद श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे. उम्मीद है कि सितंबर महीने तक सात मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर पूरा हो जाएगा. कुबेर टीले का कार्य लगभग पूरा हो गया है. जटायु महाराज भी स्थापित हो चुके हैं, जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वह कुबेर टीले में भी जाएं, कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे, उद्यान विभाग उस पर काम कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अब राम मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन…लगा पूर्ण प्रतिबंध, ये वजह आई सामने
उन्होंने कहा कि नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, लखनऊ इस पर शोध कर चुका है कि रामायण में कौन-कौन से पौधों का उल्लेख है, 150 से ज्यादा रामायण कालीन पौधों का उल्लेख है, उन्हीं में से ही चयन करके कुबेर टीले पर पौधे लगाए जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन स्थिरता और…