Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राम मंदिर से जुड़ी बड़ी खबर, निर्माण समिति के अध्यक्ष ने किया बड़ा ऐलान, कुबेर टीले पर…

निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि कुबेर टीले का कार्य लगभग पूरा हो गया है. जटायु महाराज भी स्थापित हो चुके हैं, जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वह कुबेर टीले में भी जाएं.

ram mandir

फोटो-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ी जानकारी साझा करते हुए कहा कि कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे. राम मंदिर के बगल में बनने वाले सात मंदिरों का निर्माण कार्य सितंबर तक पूरा हो जाएगा.

सातों मंदिर का निर्माण कार्य होगा पूरा

राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में शामिल होने पहुंचे निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने आगे कहा कि ट्रस्ट का प्रयास है कि राम मंदिर के साथ-साथ परिसर में बन रहे अन्य मंदिरों का काम जल्द पूरा हो जाएगा. उसके बाद श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकेंगे. उम्मीद है कि सितंबर महीने तक सात मंदिरों का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा.

कुबेर टीले का कार्य अंतिम चरण में

उन्होंने कहा कि शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर पूरा हो जाएगा. कुबेर टीले का कार्य लगभग पूरा हो गया है. जटायु महाराज भी स्थापित हो चुके हैं, जो श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने आते हैं, वह कुबेर टीले में भी जाएं, कुबेर टीले पर रामायण कालीन पौधे लगाए जाएंगे, उद्यान विभाग उस पर काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अब राम मंदिर परिसर में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन…लगा पूर्ण प्रतिबंध, ये वजह आई सामने

उन्होंने कहा कि नेशनल बॉटेनिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट, लखनऊ इस पर शोध कर चुका है कि रामायण में कौन-कौन से पौधों का उल्लेख है, 150 से ज्यादा रामायण कालीन पौधों का उल्लेख है, उन्हीं में से ही चयन करके कुबेर टीले पर पौधे लगाए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital