देश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को NSE देगा 1 करोड़ की मदद, LIC ने बीमा क्लेम के नियम किए आसान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस हमले में 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. यह हमला पुलवामा (2019) के बाद से घाटी में सबसे घातक माना जा रहा है. मृतकों में एक विदेशी नागरिक और एक स्थानीय निवासी भी शामिल हैं.

अब इस मुश्किल घड़ी में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सामने आकर पीड़ित परिवारों को राहत देने की पहल की है. जहां NSE ने मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है, वहीं LIC ने बीमा क्लेम की प्रक्रिया को बेहद आसान और तेज करने का निर्णय लिया है.

NSE देगा 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि

एनएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ, आशीषकुमार चौहान ने इस हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, पोस्ट में लिखा, “कश्मीर में हुए इस भयावह आतंकी हमले से हम बहुत दुखी हैं, जिसमें 26 लोगों ने अपनी जान गंवाई.”

उन्होंने आगे कहा, “हम इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनकी मदद के लिए एनएसई की ओर से मृतकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी.”

LIC ने बीमा क्लेम में दी बड़ी राहत

दूसरी ओर, देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC ने ने भी प्रभावित परिवारों के लिए अपनी क्लेम प्रक्रिया को आसान करने का ऐलान किया है. LIC के प्रबंध निदेशक और सीईओ सिद्धार्थ मोहंती ने जानकारी दी कि पीड़ित परिवारों को बीमा राशि जल्दी मिले, इसके लिए प्रक्रिया आसान कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि अब क्लेम के लिए डेथ सर्टिफिकेट की जगह किसी भी सरकारी दस्तावेज को मान्य सबूत माना जाएगा, जिसमें यह लिखा हो कि संबंधित व्यक्ति की मृत्यु आतंकी हमले में हुई है. इसके अलावा अगर केंद्र या राज्य सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया है, तो वह भी प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा.

LIC ने बताया कि वह खुद परिवारों से संपर्क करेगी और क्लेम की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेगी, ताकि पीड़ितों को समय पर आर्थिक सहायता मिल सके.


ये भी पढ़ें- कठुआ में देखे गए 4 संदिग्ध आतंकी, महिला ने सुरक्षाबलों को दी सूचना…जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

31 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

58 minutes ago