New Revelation In Pahalgam Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक नया मोड़ आया है. उत्तर प्रदेश के जौनपुर की एक महिला पर्यटक ने सनसनीखेज दावा किया है कि हमले से पहले 20 अप्रैल को बैसरन वैली में स्केच में दिखाए गए संदिग्ध आतंकी ने उन्हें खच्चर की सवारी कराई थी. महिला का कहना है कि इस दौरान संदिग्ध ने उनसे धर्म, धार्मिक यात्राओं और दोस्तों की धार्मिक पहचान से जुड़े सवाल किए.
महिला ने अपने फोन में मौजूद एक फोटो और व्हाट्सएप ग्रुप के स्क्रीनशॉट दिखाए, जिसमें उनके दोस्तों ने भी संदिग्ध को पहचाना. फोटो में एक शख्स मेरून जैकेट और पजामा पहने दिख रहा है. महिला के अनुसार, उसने उनसे पूछा कि क्या वे अजमेर दरगाह या अमरनाथ यात्रा पर गई हैं. जब महिला ने बताया कि उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन अभी गए नहीं, तो संदिग्ध ने कहा, “रजिस्ट्रेशन मत कीजिए, तारीख बताइए, हमारा आदमी आपको लेने आएगा.” फोन नंबर मांगने पर उसने बहाना बनाया कि उसका फोन खराब है.
बातचीत के दौरान संदिग्ध के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें महिला ने कोडेड बातें सुनीं. कॉल में कहा गया, “प्लान A ब्रेक फेल, प्लान B – 35 बंदूकें भेजी हैं, घास में छुपी हैं.” जब उसे लगा कि महिला उनकी बातें सुन रही है, उसने स्थानीय भाषा में बात शुरू कर दी. इसके बाद उसने महिला से पूछा कि उन्हें हिंदू धर्म ज्यादा पसंद है या इस्लाम. महिला ने जवाब दिया कि दोनों धर्म पसंद हैं. फिर उसने उनके हिंदू और मुस्लिम दोस्तों की संख्या और कुरान पढ़ने जैसे सवाल किए. महिला ने बताया कि उन्हें उर्दू नहीं आती, तो उसने कहा कि कुरान हिंदी में भी उपलब्ध है. इन बातों से महिला को डर लगने लगा.
महिला का दावा है कि उस दिन बैसरन वैली में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और 20 अप्रैल को ही हमला हो सकता था, जो किसी कारण टल गया. उनके दोस्त इस घटना से डरे हुए हैं और खुलकर सामने नहीं आ रहे, लेकिन व्हाट्सएप चैट में उन्होंने संदिग्ध को पहचान लिया. सुरक्षा एजेंसियां इस दावे की जांच में जुट गई हैं, और यह खुलासा हमले की साजिश को समझने में अहम साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले में पति को खोने वाली हिमांशी निकलीं एल्विश यादव की कॉलेज फ्रेंड, 31वीं कॉल पर हुआ संपर्क
-भारत एक्सप्रेस
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…