देश

Chhattisgarh New CM: किस फॉर्मूले के तहत छत्तीसगढ़ में सीएम चुनेगी BJP? ओम माथुर ने दिया बड़ा बयान

Chhattisgarh New CM: देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में बीजेपी को बड़ी जीत हासिल हुई है. इस जीत के बाद से ही बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता गदगद दिखाई दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के प्रभारी ओम माथुर ने इस जीत का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि रविवार (10 दिसंबर) को विधायकों की होने वाली बैठक के बाद पर्यवेक्षक सीएम चेहरे को लेकर अपना फैसला सुनाएंगे. इसका इंतजार है.

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा

छत्तीसगढ़ में सीएम चुनने के फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर ओम माथुर ने बताया कि ऐसा कोई पार्टी ने विशेष फॉर्मूला नहीं तैयार किया है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड की ओर से एक व्यवस्था की गई है जिसका पालन किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तय हो चुका है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा.

11 सीटों पर मिली थी जीत

ओम माथुर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को इस शानदार जीत के लिए बधाई. बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की कुल 11 सीटों में से 9 सीट पर विजय हासिल की थी. 2 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं.

यह भी पढ़िए: ‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और इनके नेताओं के भाषणों को सुनें…’, कांग्रेस सांसद के यहां 200 करोड़ से ज्यादा कैश जब्त होने पर बोले PM मोदी

विधायकों की आज होगी बैठक

ओम माथुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर 12 बजे नवनिर्वाचित 54 विधायकों की बैठक होने जा रही है. जिसमें नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भी शामिल होंगे. बैठक के बाद राज्य का सीएम कौन होगा? इसकी तस्वीर साफ हो सकती है. बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे.

बीजेपी ने 54 सीटों पर दर्ज की जीत

छत्तीसगढ़ में हुए चुनाव में बीजेपी ने 90 सीटों में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को सिर्फ 35 सीटें मिली हैं. वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने एक सीट पर जीत का परचम लहराया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

34 minutes ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

39 minutes ago

विदेशों में बजा जापानी गॉडजिला का डंका, अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की ‘रामायण’ को कड़ी टक्कर

Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…

1 hour ago

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

2 hours ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

2 hours ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

2 hours ago