मनोरंजन

इंतजार खत्म! Panchayat 3 का फर्स्ट लुक आया सामने, नए सीजन में ऐसे दिखेंगे सचिव जी

ओटीटी पर रिलीज हुए पंचायत सीरीज के दोनों सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए हैं. अब फैंस इस सीरीज के आने वाले एपिसोड को लेकर उत्सुक हैं. फिल्म पंचायत 3 का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. सीरीज पंचायत ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी. इस सीरीज को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब पंचायत 3 के सेट से एक फोटो सामने आई है. इस फोटो ने सभी का ध्यान खींचा है. सीरीज पंचायत 3 से सेक्रेटरी अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. वेब सीरीज़ में कुछ और अभिनेताओं की झलक भी दिखाई गई है. इसलिए सीरीज पंचायत 3 को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है.

फैंस को है ‘पंचायत 3’ का इंतजार

अमेज़न प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज़ पंचायत 3 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस के बीच सीरीज को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. एक फोटो में सचिव की भूमिका निभा रहे अभिनेता जितेंद्र कुमार पीठ पर बैग लटकाए मोटरसाइकिल चलाते नजर आ रहे हैं. यह भी दिख रहा है कि उनकी मोटरसाइकिल पर सामान बंधा हुआ है. दूसरी तस्वीर में बनारकस और विनोद समेत तीन लोग दिख रहे हैं.

फैंस के साथ सीरीज पंचायत 3 की एक झलक शेयर करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “हम जानते हैं कि इंतजार करना कठिन बात है. इसलिए हम आपके लिए सेट से एक एक्सक्लूसिव लेकर आए हैं. प्राइम पर पंचायत 3 के पोस्टर पर नेटिज़न्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. कब आएगी पंचायत 3. वहीं फैंस कमेंट कर रहें हैं की, अब बस ‘पंचायत 3’ का इंतजार है.

ये भी पढ़ें- ‘Four Daughters’: इस अरबिक डॉक्यूमेंट्री में दिखा इस्लामिक स्टेट के आतंक और सेक्स क्राइम का सच, मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री अवार्ड

जानिए ‘पंचायत’ की स्टारकास्ट

‘पंचायत’ सीरीज के पहले और दूसरे सीजन ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है. इस पारिवारिक सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय, फैसल मलिक, अशोक परी, पंकज झा, सुनीता राजवार अहम भूमिकाओं में हैं. अब फैंस को सीरीज ‘पंचायत 3’ का बेसब्री से इंतजार है. बता दें कि पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था. वहीं इसकी दूसरी सीजन 2022 लोगों को काफी गुदगुदाया था.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘यह देख बेहद शर्मिंदगी होती है’, चिराग पासवान ने खुद के ही गठबंधन वाले सरकार पर उठाए सवाल, बोले- बिहार में कोई सुरक्षित नहीं

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी चिंता जताई है. उन्होंने…

8 minutes ago

धारावी पुनर्विकास में अड़ंगा लगाने वालों पर नकेल! जानबूझकर देरी की तो कटेगा ट्रांजिट किराया

Dharavi Redevelopment: धारावी पुनर्विकास के लिए जरूरी झोपड़ियों को जानबूझकर खाली करने में देरी करने…

11 minutes ago

कभी 70 किलोमीटर दूर था डाकघर…अब मिला अपना PIN Code 370246, अडानी ग्रीन के मास्टरप्लान से चमकी खावड़ा की किस्मत

Khavda PIN Code: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को अपना अलग PIN कोड 370246 मिल गया…

34 minutes ago

2000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर लगेगा MDR शुल्क? फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर 0.4% एमडीआर शुल्क लगाने के फैसले के…

1 hour ago

भोपाल में लगेगी 5 दिवसीय हाई-टेक प्रदर्शनी, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित…

1 hour ago