देश

Odisha: बालासोर ट्रेन हादसे के 3 दिन बाद फिर ओडिशा में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे

ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिला दिया. इस हादसे के बाद ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी बीच एक और ट्रेन के पटरी से उतरने की सूचना है। बताया जा रहा है कि घटना बरगढ़ जिले में सांभरधारा के पास हुई है. चूना पत्थर ले जा रही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं। ट्रेन डूंगरी से बरगढ़ जा रही थी.

इसलिए हुआ रेल हादसा

इस रेल हादसे को लेकर लोग रेल मंत्रालय के ऊपर तरह तरह के सवाल उठा रहे है लोग जानना चहाते है कि आखिर इन अनहोनी कि वजह आखिर है क्या?  कहा जा रहा है पहिए के फटने के चलते ट्रेन के 5 कंटेनर पलट गए. हांलाकि अभी तक किसी के घायल होने की अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. हादसा बारगढ़ मौजूद एसीसी सीमेंट फैक्ट्री में चूना पत्थर ले जाते समय हुआ है यह हादसा फैक्ट्री परिसर के भीतर हुआ है. ईसीओआर ने एक बयान में कहा, “एक निजी सीमेंट फैक्ट्री द्वारा संचालित एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे ओडिशा में बरगढ़ जिले के मेंधापाली के पास कारखाने के परिसर के अंदर पटरी से उतर गए. इस मामले में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है इस घटना में रेलवे की कोई भूमिका नहीं है.

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर का डोडा कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के लिए संभावित गंतव्य के रूप में उभर रहा है: जितेंद्र सिंह

सीबीआई जांच की सिफारिश

इस मामले में  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है उन्होनें कहा कि उनकी जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है. उनका मकसद यह तय करना है कि ओडिशा ट्रेन हादसे में लापता लोगों को उनके परिवार के सदस्य जल्द-से-जल्द ढूंढ सके. यह कहते हुए रेल मंत्री ने कहा कि दुर्घटना के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Amzad khan

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago