Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ओडिशा में छात्रा द्वारा आत्मदाह की कोशिश पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान, निष्पक्ष जांच और सख़्त कार्रवाई के निर्देश

ओडिशा के बालासोर जिले में एक छात्रा ने यौन उत्पीड़न और धमकी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली. छात्रा 90% जल चुकी है और एम्स भुवनेश्वर में इलाज चल रहा है. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

NCW

ओडिशा के बालासोर ज़िले के एक सरकारी कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा द्वारा विभागाध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न और अकादमिक धमकियों का आरोप लगाते हुए खुद को आग लगाए जाने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. छात्रा इस समय 90% जलने की गंभीर हालत में है और उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है.

इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश जारी किए हैं कि इस मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए, आरोपी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाए और पीड़िता को हर संभव चिकित्सा व मानसिक सहायता नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे जल्द से जल्द राहत मिल सके.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर राष्ट्रीय महिला आयोग को सौंपनी अनिवार्य है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और दोषियों को सजा दिलाई जा सके.

यह घटना यह भी उजागर करती है कि कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर ज़रूरत है. राष्ट्रीय महिला आयोग की इस कार्यवाही से उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital