ओडिशा ट्रेन हादसा
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में बीती रात रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ है. इस भयंकर ट्रेन हादसे ने हर किसी का दिल दहला कर रख दिया है. ये हादसा 2 जून शाम 7 बजे हुआ था. इस हादसे में मरने वाले लोगों की उनके परिजनों को पहचान कराई जा रही है. ट्रेन हादसे की वजह से राज्य में सन्नाटा पसर गया है. राज्य में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इस हादसे को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी शुरु हो चुकी है. विपक्षी दलों ने अब रेलवे के ‘कवच सुरक्षा’ को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिये हैं.
क्या है कवच सुरक्षा
दरअसल कवच सिस्टम एक रक्षा कवच है जिसमें लोकोमोटिव पायलट के कार्य करने में विफल होने की स्थिति में कवच सुरक्षा ऑटोमेटिक ब्रेक लगाना शुरू कर देता है. वहीं कोहरे की स्थिति में और उच्च गति पर बेहतर दृश्यता के लिए केबिन में लाइन-साइड सिग्नल डिस्प्ले का प्रावधान, मूवमेंट अथॉरिटी को लगातार अपडेट करना, लेवल क्रॉसिंग पर स्वचालित सीटी बजाना का काम एक कवच सुरक्षा करता है. पायलटों को सिग्नल ‘पासिंग एट डेंजर’ से बचने और तेज गति से चलने के साथ-साथ घने कोहरे जैसी खराब मौसम की स्थिति के दौरान ट्रेन संचालन के लिए सहायता देने के लिए बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें : जी-20 शेरपा अमिताभ कांत बोले- पहली बार भारत जी-20 के लिए एजेंडा तय कर रहा है और दुनिया उसपर रेस्पॉन्ड कर रही है
टीएमसी के प्रवक्ता ने उठाए सवाल
टीएमसी के प्रवक्ता साकेत गोखले ने ट्वीट कर शोक जताया और रेलवे की सिग्नलिंग विफलता पर भी सवाल उठाया है. उन्होने लिखा, ‘ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा ट्रेन दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध और व्यथित हूं. प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थना. एक कथित सिग्नलिंग विफलता के कारण 3 ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई, यह विश्वास से परे चौंकाने वाला है. ये गंभीर सवाल हैं, जिनका जवाब देने की जरूरत है.
क्या कहा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने बयान में कहा कोरोमंडल से आ रही ट्रेन पटरी से उतर गई और ट्रेन का इंजन मालगाड़ी पर जा भिड़ा जहां तीसरा ट्रैक बदला वहीं यशवंतपुर एक्सप्रेस-वे की तरफ जाते समय ट्रेन पटरी पर पड़ी बोगियों से टकरा गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के बालासोर के भीषण हादसे पर दुख जताया.
विपक्ष ने बोला हमला
इस अनहोनी के चलते विपक्ष ने भी हमले की बरसात कर दी है. राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया ओर लिखा ‘कवच’ में भी कांड हो गया ? मोदी सरकार के लिए बस क्या ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों में ही इंसान चलते हैं अगर रेल मंत्री में कुछ नैतिकता और आत्मग्लानि हो तो इतने परिवारों के बर्बाद होने पर तुरंत उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए. तेलंगाना के आईटी मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने भी रेलवे की कवच सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं. KTR ने केंद्र से पूछा कि टक्कर रोधी उपकरणों का क्या हुआ. उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की है. राउत ने कहा है कि यह सरासर एक लापरवाही है. रेल मंत्री को नैतिक आधार पर फौरन इस्तीफा दे देना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…