Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Coromandel express

Coromandel train accident: बालासोर में ट्रेन हादसे में अब तक 278 लोगों की मौत हो चुकी है और 1000 से ज्यादा घायल हैं. ये हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस के मेन लाइन को छोड़कर लूप लाइन में खड़ी मालगाड़ी के टकराने की वजह से हुआ था.

Coromandel Express: ओडिशा में ट्रिपल ट्रेन एक्सीडेंट के बाद एक बार फिर से कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने लगी है. ट्रेन पश्चिम बंगाल के शालीमार से तमिलनाडु के चेन्नई के लिए 3.20 बजे अपने निर्धारित प्रस्थान समय पर शुरू हुई.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा क‍ि कोरोमंडल रेल हादसे के मूल कारण का पता लगा लिया गया है. पीएम मोदी ने कल घटनास्थल का निरीक्षण किया था. हम आज ट्रैक को बहाल करने की कोशिश कर रहे है. रेल मंत्री ने कहा क‍ि कल प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है.

ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें दुर्घटनाग्रस्त हो गई बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुए भीषण रेल हादसे में 233 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घायल 900 से ज्यादा यात्रियों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है

Odisha: एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर मौजूद है. अधिकारियों के मुताबिक, कोरोमंडल एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. हादसा शाम करीब 7.20 बजे बहानागा बाजार स्टेशन के पास हुआ.