देश

अफसरों ने किया ‘खेल’, NH 56 में 380 करोड़ का घोटाला, 7 डिप्टी कलेक्टरों पर गिर सकती है गाज

उत्तर प्रदेश के गौरीगंज (अमेठी) जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे-56 के चौड़ीकरण व दो बाईपास बनाने से पहले भूमि अधिग्रहण व भू-स्वामियों को मुआवजा देने में की गई भारी गड़बड़ी के लिए सिर्फ राजस्व विभाग जिम्मेदार नहीं है. तकरीबन 3 अरब 84 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया है, जिसमें मुसाफिरखाना तहसील में डिप्टी कलेक्टर रहे कई अफसर रडार पर आ गए है. इस घोटाले में एनएचएआई के अफसर भी बराबर के दोषी पाए गए हैं.

जमीन अधिग्रहण में तीन गुना अधिक मुआवजा बांटने के आरोप  में अफसरों को दोषी  पाया गाया है. जांच में  पाया गया कि पूरा घोटाला एनएचएआई के अफसरों के साथ मिलकर किया गया. इस पूरे मामले में अमेठी जिला अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने 4 अधिकारियों की टीम बनाकर जांच रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी है. रिपोर्ट प्रशासन को भेजने के बाद सभी डिप्टी कलेक्टरों की धड़कने बढ़ने लगी है. सभी अफसर खुद को सही साबित करने की कवायद में लग गए हैं. इतना ही नहीं सभी डिप्टी कलेक्टर उच्च स्तर पर भी अपनी सांठ-गांठ बैठाने में लग गए हैं.

केंद्र सरकार ने 2016 में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को टू लेन से फोर लेन करने की मंजुरी दी थी. अमेठी से  गुजरने वाले 49.50 किमी मार्ग पर जगदीशपुर और मुसाफिरखाना तक दो बाईपास का सर्वे किया गया था. दोनों बाईपास बनाने के लिए कुल 134 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया गया था, जिसमें मुसाफिरखाना बाईपास के लिए 39 हेक्टेअर और जगदीशपुर बाईपास के लिए 95 हेक्टेअर जमीन अधिग्रहण  किया गया था. इन्हीं जमीनों के मुआवजे में अफसरों ने खेल किया है. किसानों की कृषि योग्य भूमि को राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन के बराबर सर्किल रेट लगाकर मुआवजा दिया गया है.  देखा जाय तो मुआवजा करीब 180 करोड़ बनता है, लेकिन राजस्व अधिकारियों ने 561 करोड़ का मुआवजा बांटा है.  शुरुआती जांच में अभी तक करीब 380 करोड़ की अनियमितता सामने आई है.

–भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago