नवीनतम

‘EC निष्पक्ष चुनाव कराता है’, कांग्रेस के ट्वीट पर BJP का पलटवार, कहा- अभी से हार मान ली

गुजरात में विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने एक बार ट्वीट कर चुनाव आयोग पर तंज कसा है. कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि,” भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संस्थान है। ये निष्पक्ष चुनाव कराता है” कांग्रेस के इस ट्वीट बाद ट्विटर पर रिट्वीट्स का बाढ़ आ गई. ट्विटर यूजर लागातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें है. कोई कांग्रेस को इस ट्वीट के बाद अपने निशाने पर ले रहा है तो कोई कांग्रेस के सपोर्ट में ट्वीट कर रहा है. लेकिन इस सब के बीच बीजेपी कैसे पीछे रह सकती थी. बीजेपी ने कांग्रेस के ट्वीट का करारा जवाब दिया है. बीजेपी की तरफ से शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा,” लड़ने से पहले ही मान ली हार, बाकी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड में भी यही आयोग था”

ट्विटर पर यूजर्स ने दी तरह-तरह की प्रतिक्रिया

कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग पर तंज कसने के बाद ट्विटर पर यूजर्स के ट्वीट्स की बाढ़ सी आ गई. एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस ने पहले से ही हार मान ली है. तो कई यूजर्स ने सिर्फ हंसने वाली इमोजिस का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही कई यूजर्स ऐसे भी रहे कि जिसने चुनाव आयोग पर सावल उठाए.

बता दें एक यूजर ने लिखा, ”इसी आयोग ने आपको 60 साल से ज्यादा सत्ता में रखा है”. वहीं एक यूजर ने चुनाव आयोग ने निष्पक्ष चुनाव की बात कही, उन्होने लिखा,” सपा 22 का चुनाव हारी नही होती अगर निष्पक्ष हुआ होता चुनाव तो मेरा नाम काट दिए सब बोले ऊपर से आदेश है क्युकी मैं यादव हूं क्या करता गांधी जी के दिखाए रास्ते पे चलना है आदरणीय मुलायम सिंह जी ने सिखाया है लेकिन इन चोरों से निपटने का कोई दूसरा तरीका निकालना होगा”

बीजेपी ने भी कांग्रेस पर किया पलटवार

पहले यूजर्स ने कांग्रेस के ट्वीट पर पहले से ही हार मानने की बात कही तो वहीं बीजेपी के बीजेपी की तरफ से शलभ मणि त्रिपाठी ने लिखा,” लड़ने से पहले ही मान ली हार, बाकी राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड में भी यही आयोग था” इसके अलावा बीजेपी तरफ कई और नेताओं ने भी जमकर पलटवार किया

कांग्रेस ने कई बार चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

ऐसा पहली बार नहीं जब कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया हो. कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर 2018 में भी आरोप लगाया था. जब चुनाव आयोग ने एक साथ 5 राज्यों में चुनाव का ऐलान किया था. इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चुनाव आयोग को संबोधित ट्वीट में पूछा था कि ”क्या भाजपा सुपर चुनाव आयोग है.”   तीन तथ्य हैं खुद निष्कर्ष निकालें। कांग्रेस का कहना था कि दोपहर एक बजे राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे इसलिए आयोग ने अचानक घोषणा का समय बदला। सुरजेवाला ने लिखा चुनाव आयोग की आजादी?

कांग्रेस ने 2022 में भी चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

2022 में कांग्रेस ने चुनाव आयोगा की निष्पक्षता पर सवाल उठाए थे . कांग्रेस नेता तार‍िक अनवर ने सवाल करते हुए कहा है क‍ि, ” क्‍या हेट स्पीच जैसे मामले पर चुनाव आयोग कार्रवाई करेगा” ?

– भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago