Oggy Janta Party: देश में रैलियां और असली नेताओं की बयानबाजी तो अपनी जगह चलती रहेगी, लेकिन इस वक्त युवाओं के स्मार्टफोन पर एक बिल्कुल अलग तरह की पॉलिटिक्स ने कब्जा कर रखा है. यहां न तो कोई असली नेता मंच पर दहाड़ रहा है और न ही जनता को वोटिंग लाइन में लगना है, फिर भी इन वर्चुअल पार्टियों की फैन फॉलोइंग करोड़ों में है.
दरअसल इंटरनेट पर एकतरफा राज कर रही Cockroach Janta Party (CJP) का गुरूर तोड़ने के लिए अब Oggy Janta Party (OJP) ने मोर्चा संभाल लिया है. टीवी पर बिल्ली और कॉकरोचों की जो लड़ाई हम बचपन में देखते थे वह अब डिजिटल वर्ल्ड में एक तीखे और मजेदार राजनीतिक सटायर का रूप ले चुकी है.
इस पूरे दिलचस्प सिलसिले की शुरुआत कुछ समय पहले ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के बनने के साथ हुई थी. देखते ही देखते इस डिजिटल पेज से करीब 2.15 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ गए. सोचने वाली बात यह है कि आखिर युवाओं को इसमें ऐसा क्या दिख गया? दरअसल CJP ने सिर्फ हंसाने के लिए फालतू के चुटकुले नहीं बेचे बल्कि देश के युवाओं के सबसे दुखते हुए रग पर हाथ रखा.
लगातार होते पेपर लीक, बेरोजगारी और सिस्टम की ढीली रफ्तार से परेशान युवाओं की हताशा को इस पेज ने बेहद मजेदार लेकिन चुभते हुए अंदाज में पेश किया. युवाओं को यह बात इतनी रिलेटेबल लगी कि उन्होंने खुद को ‘कॉकरोच’ कहना शुरू कर दिया एक ऐसा जीव जो कितनी भी मुसीबत आ जाए, हार नहीं मानता और सर्वाइव कर जाता है. लेकिन कॉकरोच गैंग का यह एकतरफा दबदबा ज्यादा दिनों तक नहीं टिकने वाला था.
कॉकरोच पार्टी की आंधी को रोकने के लिए एंट्री हुई ओगी जनता पार्टी’की. OJP ने मैदान में कदम रखते ही साफ कर दिया कि उनका मकसद सीधा और साफ है. उनकी वेबसाइट का नारा भी इंटरनेट पर खूब गूंज रहा है “Any roach. Any size. Any species. Dead.” यानी कॉकरोच चाहे किसी भी साइज या नस्ल का हो उसका खात्मा तय है.
लेकिन यह लड़ाई सिर्फ मजाकिया मीम्स तक ही सीमित नहीं रही. ओगी जनता पार्टी ने खेल को थोड़ा सीरियस बनाते हुए CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके के कुछ पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स ढूंढ निकाले. इन पोस्ट्स में वह आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे थे. बस फिर क्या था, OJP ने तुरंत आरोप जड़ दिया कि खुद को न्यूट्रल और आम जनता की आवाज बताने वाली कॉकरोच पार्टी असल में परदे के पीछे से एक खास राजनीतिक एजेंडे के तहत काम कर रही है.
OJP ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज शेयर करते हुए एक गहरा नैरेटिव सेट करने की कोशिश की. उन्होंने लिखा कि जिस देश को हमारे पुरखों ने अपने खून और बलिदानों से आजाद कराया, वहां आज का युवा खुद को गर्व से कॉकरोच कह रहा है.
पार्टी ने इसे युवाओं की वैचारिक हार और नैरेटिव की विफलता बताया. इस पोस्ट के बाद इंटरनेट की जनता भी दो गुटों में बंट गई है; कुछ लोग इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट का हिस्सा मान रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह वाकई आज के युवाओं की गहरी निराशा को बयां करता है.
ये भी पढ़ें- NEET पेपर लीक पर आर-पार! Cockroach Janta Party का अल्टीमेटम, फाउंडर बोले- शिक्षा मंत्री छोड़ें अपनी कुर्सी
जहाँ कॉकरोच पार्टी सिस्टम की कमियों पर तंज कसने में व्यस्त है वहीं ओगी जनता पार्टी ने जनता और खासकर पशु प्रेमियों का दिल जीतने के लिए एक बेहद सकारात्मक 6-पॉइंट एनिमल वेलफेयर मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. कुर्ता-पजामा पहने ओगी के पोस्टर्स के साथ इस पार्टी ने बेजुबानों के हक में कई बड़े वादे किए हैं:
फ्री हेल्थकेयर: सड़कों पर आवारा घूमने वाले बेसहारा जानवरों के लिए मुफ्त इलाज और एम्बुलेंस की पुख्ता व्यवस्था.
ज्यादा से ज्यादा शेल्टर्स: बेघर और लाचार पशुओं के रहने के लिए हर इलाके में सुरक्षित आश्रय शेल्टर्स बनवाना.
रोजाना फीडिंग: भूखे-प्यासे जानवरों को हर दिन सही समय पर खाना और साफ पानी उपलब्ध कराना.
अडॉप्शन कैंपेन: जानवरों को मोटी रकम देकर दुकानों से खरीदने के बजाय, सड़क के बेसहारा जानवरों को गोद लेने के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाना.
इस पूरी डिजिटल लड़ाई ने एक बात तो पूरी तरह साबित कर दी है कि आज के दौर में अपनी बात रखने या सिस्टम के खिलाफ गुस्सा जाहिर करने का तरीका पूरी तरह बदल चुका है. अब युवा टीवी डिबेट्स या नेताओं के लंबे-चौड़े भाषणों के भरोसे नहीं बैठते.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal 12 Rashi: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…