शीला मीणा/सपोटरा
Rajasthan Well Accident: राजस्थान के सपोटरा क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां शनिवार को एक कच्चे कुएं में मोटर सुधारने उतरे दो सगे भाई अचानक मिट्टी की ढेर ढहने के कारण करीब 15 फीट गहरे मलबे में दब गए. घटना के बाद जेसीबी की मदद से रेस्क्यू जारी है.
राजस्थान के सपोटरा क्षेत्र में एक खेत पर बने कच्चे कुएं में मोटर ठीक करने उतरे दो सगे भाई ‘कमलेश मीणा’ और ‘मुकेश मीणा’ मिट्टी की भारी ढाय ढहने से करीब 15 फीट गहरे मलबे में दब गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि दोनों भाइयों को संभलने का मौका तक नहीं मिला (Two Brothers Buried inside Well).
घटना की आवाज सुनते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत फावड़े, तगाड़ी और अन्य देशी साधनों की मदद से अपने स्तर पर मिट्टी हटाने का काम शुरू कर दिया. हालांकि, कुएं की गहराई और लगातार खिसकती मिट्टी के कारण शुरुआत में रेस्क्यू में काफी मुश्किलें आईं.
हादसे की सूचना मिलते ही सपोटरा डीएसपी सुनील कुमार और थाना अधिकारी अबजीत कुमार पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन ने राहत कार्य को गति देने के लिए तुरंत जेसीबी और अन्य मशीनों को काम पर लगाया.
इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में चिंता और तनाव का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने एडवांस तकनीकी टीमों और भारी मशीनों के देरी से पहुंचने पर नाराजगी भी जताई. फिलहाल, दोनों भाइयों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है (Saputra Accident).
यह भी पढ़ें: बलिया स्पा सेंटर पर दिल्ली पुलिस का छापा, 7 नाबालिग समेत 8 लड़कियां बरामद
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…