देश

दिल्ली: कोचिंग सेंटर के CEO अभिषेक गुप्ता और देशपाल सिंह को अदालत से राहत, 1-1 लाख के मुचलके पर मिली जमानत

Delhi News: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा मामले में जेल में बंद कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता और देशपाल सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट से फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने दोनों को दोनों को एक-एक लाख रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दे दी है.

संवाददाता ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना ने दोनों आरोपियों को 7 दिसंबर तक के लिए अंतरिम जमानत दी है. कोर्ट ने गुप्ता को 30 नवंबर तक रेड क्रॉस सोसाइटी के पास 2.5 करोड़ रुपये जमा करने का भी निर्देश दिया.

कोर्ट ने इन आरोपियों से ये भी कहा है कि कोचिंग सेंटर परिसर के लीज समझौते के अनुसार आरोपी अकेले ही संस्थान के पट्टेदार और सीईओ हैं, इसलिए वे किसी भी नुकसान के दावे और किसी व्यक्ति या सामग्री को हुए नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे.

न्यायाधीश ने कहा कि गुप्ता और सिंह क्रमशः आरएयू के आईएएस स्टडी सर्किल के सीईओ और समन्वयक थे और इसके मामलों को नियंत्रित करते थे.

— भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

PM Fincap Fraud Case: आरोपी संतोष महालिंगम के लिए सुप्रीम कोर्ट की कड़ी शर्त, भारत लौटने से पहले जमा करने होंगे 70 करोड़ रुपये

सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…

37 seconds ago

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

37 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

39 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

1 hour ago