देश

Lok Sabha Election: ओमप्रकाश राजभर ने UP की घोसी सीट पर उतारा उम्मीदवार, अरविंद राजभर ठोकेंगे चुनावी ताल

लोकसभा चुनाव को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने बेटे अरविंद राजभर को मैदान में उतारा है. उन्होंने उम्मीदवार उतारने को लेकर कहा कि एक सीट पर बीजेपी के साथ बात हो गई है. इसलिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया गया है. उन्होंने कहा कि दूसरी सीट को लेकर बातचीत चल रही है. उसपर भी जल्द निर्णय आएगा.

अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया

ओम प्रकाश राजभर ने जिले के रसड़ा में दल के प्रधान कार्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेताओं के साथ समीक्षा बैठक के बाद घोसी लोकसभा सीट से अपने बेटे अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है.

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं अरविंद राजभर

अरविंद राजभर ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं और योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली पिछली सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रह चुके हैं. अरविंद राजभर सुभासपा के प्रधान महासचिव हैं. उन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव में वाराणसी जिले की शिवपुर सीट से समाजवादी पार्टी और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था लेकिन वह भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर से चुनाव हार गए थे.

एक अन्य सीट पर चल रही बात

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ”पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद राजभर को घोसी लोकसभा का प्रत्याशी तय किया है.” इस सवाल पर कि क्या भाजपा ने गठबंधन के तहत घोसी लोकसभा सीट सुभासपा को दी है, राजभर ने कहा कि घोसी सीट पर बात पक्की हो गयी है, एक अन्य सीट को लेकर भी बातचीत हो रही है.

यह भी पढ़ें- Cabinet Meeting: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार की सौगात, 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान

ओम प्रकाश राजभर ने घोषणा की है कि एनडीए को उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट जिताने के लिये वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और लक्ष्य हासिल करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

11 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

25 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

29 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

31 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

2 hours ago