बिजनेस

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड की चेयरमैन रश्मि सलूजा को दिल्ली-लंदन फ्लाइट से उतारा गया, जानिए— एयर इंडिया ने क्यों किया ऐसा?

वित्तीय सेवा कंपनी रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (REL) की अध्यक्ष रश्मि सलूजा फिर चर्चा में हैं. खबर है कि विमान में चालक दल के प्रति कथित अशिष्ट व्यवहार के कारण उन्हें एयर इंडिया (AI) द्वारा एक इंटरनेशनल फ्लाइट से उतार दिया गया.

बिजनेस वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि सलूजा रेलिगेयर के एक अन्य बोर्ड मेंबर के साथ, एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में सीट नंबर 9J बिजनेस क्लास में चढ़ी थीं. वहां उनकी फ्लाइट के क्रू के साथ जिरह हुई. बताया जाता है कि उसके बाद उन्हें विमान से उतार दिया गया. अंत में उनके आचरण के संबंध में आश्वासन मिलने पर एयरलाइन उनको अगली फ्लाइट मुहैया कराने के लिए सहमत हुई.

पता चला है कि रश्‍मि सलूजा ने एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट के बिजनेस क्लास में पहले तो अपनी सीट ले ली, हालांकि बाद में कथित तौर पर क्रू के साथ अभद्रता से बातचीत करने लगीं. परिणाम-स्वरूप, उनको लगेज समेत उतारना पड़ा, जिससे उड़ान में एक घंटे की देरी हुई.

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने मीडिया को 5 मार्च की फ्लाइट AI-161 पर हुई घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हम 5 मार्च की फ्लाइट AI-161 की एक घटना से अवगत हैं. चालक दल के सदस्यों के साथ कुछ बहस के बाद कैप्टन की सलाह पर बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही एक यात्री को उतार दिया गया. जिस महिला यात्री को उतारा गया वह कुछ अनिवार्य कारणों से यात्रा कर रही थी. उसके एक लिखित आश्वासन के बाद उसे अगली फ्लाइट मुहैया कराई गई.”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

3 seconds ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

26 seconds ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

45 seconds ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

14 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

15 minutes ago