देश

Omar Abdullah 16 अक्टूबर को लेंगे Jammu Kashmir के मुख्यमंत्री पद की शपथ, LG ने दिया सरकार बनाने का निमंत्रण

Jammu Kashmir: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे. उपराज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता दिया है. शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में कई बड़े नेता शिरकत करेंगे.

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए 16 अक्टूबर की सुबह 11: 30 बजे का समय निर्धारित किया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस को कांग्रेस, ‘आप’ और निर्दलीय विधायकों की तरफ से सरकार बनाने के लिए समर्थन मिला है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने जीत हासिल की है. विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 सीटों पर जीत मिली, जबकि कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल की. इसके बाद सीएम पद के लिए उमर अब्दुल्ला के नाम पर मुहर लगाई गई है. अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए. इस चुनाव को लेकर लोग काफी उत्साहित थे. रविवार को जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाया गया है. इसके बाद घाटी में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हुआ है.

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पहले ही साफ कर चुके हैं कि हम चुनाव जीत गए हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं हो जाता है कि अब हम अनुच्छेद 370 के मुद्दे को नहीं उठाएंगे. मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह मुद्दा हमारे लिए कल भी जिंदा था और आज भी जिंदा है. लेकिन, हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि हम उन लोगों से इसे वापस पाने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं, जिन्होंने इसे हमसे छीना है, लेकिन यह लोकतंत्र है. एक दिन जब इस देश में नई सरकार बनेगी, तो हम इस मुद्दे पर उनसे जरूर वार्ता करेंगे.

ये भी पढ़ें- India Canada Tension: भारत ने कनाडा के 6 राजनयिक निष्कासित किए, अपने हाई कमिश्नर को भी बुलाया वापस

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

90 की उम्र के बाद भी रोज 12 घंटे करती थीं काम, जानिए कौन थीं भारत की ‘गॉडमदर ऑफ कार्डियोलॉजी’

भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…

24 minutes ago

भोजपुर की लाल माटी: कैसे एक भूमिगत क्रांति चुनावी ताकत में बदल गई

भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…

29 minutes ago

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में छूटा 5 लाख क्यूसेक पानी, गोपालगंज के दियारा में घुसा सैलाब

वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…

33 minutes ago

‘न पोकलेन, न बुलडोजर’: उज्जैन में मुस्लिम समाज खुद हटा शाही मस्जिद का हिस्सा, छावनी बना इलाका

Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…

35 minutes ago

‘न तटबंध सुरक्षित, न किसानों का भविष्य’, पप्पू यादव ने बाढ़ और तबाही के बीच सरकार-प्रशासन को घेरा

बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…

35 minutes ago