देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने ईसाई कोटे के तहत DU के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 18 छात्रों को दाखिला देने का दिया आदेश

दिल्ली हाईकर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) को निर्देश दिया कि वह उन 19 छात्रों में से 18 छात्रों के दाखिला की अनुमति दे, जिनका ईसाई कोटे के तहत सेंट स्टीफंस कॉलेज में दाखिला रोक दिया गया था.

न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने DU को यह निर्देश सेंट स्टीफंस कॉलेज की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया. कॉलेज ने इसी कोटे के छात्रों का नामांकन करने की अनुमति मांगी थी. न्यायमूर्ति ने माना कि 19 में से 18 क्षात्र नामांकन के हकदार हैं. वैसे पाया गया कि एक छात्र 5 फीसदी आवंटन से अधिक है. उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को अपनी पसंद के शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने और उन्हें संचालित करने का अधिकार एक पूर्ण अधिकार नहीं है, और यहां तक ​​कि सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक संस्थानों को भी सरकारी मानदंडों का पालन करना होगा. कालेज स्थापित नियमों के खिलाफ पूर्ण बेलगाम शक्तियों का दावा नहीं कर सकता है, जिससे वह संबद्ध है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने DHFL बैंक कर्ज घोटाला मामले में कपिल वधावन की जमानत याचिका पर CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

कालेज ने दलील दी थी कि उसने 24 अगस्त तक नामांकन के लिए चयनित ईसाई उम्मीदवारों की सूची DU को भेज दी थी. लेकिन DU ने चयनित उम्मीदवारों के लिए अपनी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अपना शुल्क पोर्टल नहीं खोला. उसने उम्मीदवारों के नाम अपने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल पर भी अपलोड नहीं किए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली-लखनऊ पॉलिटिकल एक्सिस: कैसे पीएम मोदी ने गढ़ा उत्तर प्रदेश का नया राजनीतिक मॉडल?

दिल्ली-लखनऊ राजनीतिक धुरी ने कैसे उत्तर प्रदेश को बीजेपी का सबसे मजबूत गढ़ बनाया? जानिए…

5 minutes ago

पूर्वांचल की आवाज बनीं अनुप्रिया पटेल, महिला नेतृत्व के नए दौर की सबसे चर्चित चेहरा

पूर्वांचल में महिला नेताओं की बढ़ती भूमिका में मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल सुर्खियों में हैं.…

7 minutes ago

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, फायरिंग कर कार में डालकर ले गए बदमाश, तेजस्वी ने सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में SH-91 रोड पर दिनदहाड़े युवक मोहम्मद जीशान खान…

17 minutes ago

यादों से लेकर हक की लड़ाई तक: अपने पिता की दलित विरासत को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं चिराग?

एक बेटे का अपने पिता की दलित विरासत पर दावा केवल पारिवारिक कहानी नहीं, बल्कि…

25 minutes ago

चलती कार से पेश हुए वकील, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना; कहा- ‘यह मज़ाक नहीं, गरिमा का सवाल है’

दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…

33 minutes ago

गोरखनाथ से सुशासन तक: योगी आदित्यनाथ ने कैसे तैयार किया यूपी में कानून, व्यवस्था और समृद्धि का ब्लूप्रिंट

कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…

36 minutes ago