देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय का जन्मदिन आज, पुष्कर झील और ब्रह्मा मन्दिर में पुरोहित संघ ने की पूजा-अर्चना

बेहद गंभीर, संवेदनशील और सबको साथ लेकर चलने वाले भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय का आज जन्मदिन है. इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध पुष्कर झील और ब्रह्मा मंदिर में पुष्कर पुरोहित संघ की ओर से पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया.

पुष्कर पुरोहित संघ के वक्ता ने कहा- भारत एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के जन्मदिन के मौके पर पुरोहितों ने उनकी दीर्घायु, चैनल की निरंतर प्रगति व उनकी लोकप्रियता में वृद्धि के लिए रुद्राभिषेक किया.

किसी पत्रकार में यदि आध्यात्मिकता का अंश मिल जाये तो उसका व्यक्तित्व विशाल और महान हो जाता है. कई बार वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को सार्वजनिक मंचों से बोलते हुए सुना गया है. उनकी बातें श्रोताओं के दिलों को छू लेती हैं. जीवन को देखने का उनका अलहदा नजरिया है.

बता दें कि उपेंद्र राय का जन्म यूपी के गाजीपुर जिले के शेरपुर गांव में 16 जनवरी 1982 को हुआ था. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव शेरपुर और इंटर कॉलेज, मोहम्मदाबाद में प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरी की जिसके बाद वे राष्ट्रीय सहारा ब्यूरो प्रमुख के रूप में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चले गए.

ये भी पढ़ें: ‘Talking Points’ में Keith Vaz के साथ बातचीत में बोले चेयरमैन उपेंद्र राय- व्यूज के बजाय न्यूज पर रहेगा भारत एक्सप्रेस का फोकस

उनके कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि चैनल के सभी अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकार एक सूत्र में बंधे हुए हैं. वे सबके मार्गदर्शक हैं, कुशल प्रबन्धक हैं, ओजस्वी वक्ता हैं और सबके प्रिय बॉस हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

5 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

15 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago