देश

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ पहुंचे BJP विधायक, सदन में जमकर हंगामा, आप ने उपराज्यपाल के विरोध में निकाला मार्च

Delhi Assembly Session:  दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है और पहला ही दिन काफी हंगामेदार रहा. एक तरफ बीजेपी के विधायक सदन में ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क लगाकर पहुंच गए. वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी की. सदन के दौरान बीजेपी और आप के विधायकों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की.

बीजेपी के विधायक ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का विरोध करने के लिए सदन में ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे, विधायकों का कहना है कि दिल्ली के लोग जहरीली हवा से मर रहे हैं और केजरीवाल कुछ नहीं कर रहे हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. सदन में विधायकों के हाथों में ऑक्सीजन सिलेंडर देखकर सभापति हैरान रह गए. इस पर उन्होंने सभी विधायकों को सिलेंडर बाहर ले जाने के निर्देश दिए. जिस पर नाराज होकर बीजेपी विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना शुरु कर दिया.

ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा गल में लटकाई तख्तियां

बीजेपी विधायकों का ऑक्सीजन सिलेंडर और मास्क के साथ वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में विधायकों ने ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा अपने गल में तख्तियां भी लटकाई थीं. जिस पर लिखा था, ‘जहरीली हवा से मर रहे दिल्ली के लोग, केजरीवाल शर्म करो, इस्तीफा दो, इस्तीफा दो.’

उपराज्यपाल के खिलाफ आप विधायकों ने की नारेबाजी

विधानसभा सत्र की शुरूआत होती ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने उपराज्यपाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं. जिसके चलते काफी हंगामा हुआ और तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित करना पड़ा. ज्यादा हंगामा बढ़ा तो अंत में पूरे दिन के लिए सदन स्थगित कर दिया गया. जिसके बाद आप विधायकों ने दिल्ली विधानसभा से उपराज्यपाल के दफ्तर तक मार्च निकाला. इस मार्च में मुख्यमंत्री केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-   Oxfam Report: देश के अरबपतियों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कोरोना के समय अरबपतियों की दौलत में प्रतिदिन 3 हजार करोड़ से ज्यादा की बढ़ोतरी

मार्च के दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि, उपराज्यपाल ने योग कक्षाएं रोक दीं हैं, टीचर्स को फिनलैंड जाने से रोक दिया, उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक के पैसे भी रोके. उन्होंने आगे कहा कि उनके पास स्वतंत्र फैसला लेने का अधिकार नहीं है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago