यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठते रहे हैं. इस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि क्या मुझे उन लोगों की आरती करनी चाहिए जिन्होंने अवैध रूप से सरकारी संपत्ति हड़प ली है? यूपी की जनता अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई चाहती है.
न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में यूपी के सीएम ने कहा, “यहां ऐसा होता था कि किसी कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद पैसा अलॉट हुआ नहीं कि… माफिया वहां जाकर कब्जा कर सामान गिरा देते थे. कोई हाईवे जिस रूट से जाना होता था, तो सत्ता प्रायोजित माफिया कहते थे कि हमारी सुविधा के हिसाब से इस रास्ते जाएगा. ये लोग आधा-अधूरा काम छोड़कर अपना पैसा निकाल लेते थे. लेकिन सत्ता में बैठे हुए लोगों की हिम्मत नहीं होती थी कि इन माफियाओं को रोक सकें.”
सीएम योगी ने कहा, “उन माफियाओं के अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त करके सरकार द्वारा तय रूट पर ही हाईवे बनेगा… क्या ये सरकार का काम है या नहीं? यही सरकार का काम है और सरकार यही कर रही है.” मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन के आरोपों पर सीएम योगी ने कहा, “कोई निर्दोष मुस्लिम आकर बता दे कि मैं निर्दोष था और मेरे साथ अन्याय हुआ है, ये कोई नहीं बोल सकता है. फिर न्यायपालिका तो सभी के लिए है.”
ये भी पढ़ें: VIDEO: ज्ञानवापी पर बोले CM योगी- ‘त्रिशूल मस्जिद में क्या कर रहा…? ऐतिहासिक गलती पर समाधान को आगे आएं मुस्लिम’
किसी माफिया ने कानून तोड़ा है तो उसका घर तोड़ना क्यों जरूरी हो गया? इस सवाल पर सीएम योगी ने दो टूक कहा, “किसी ने सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया है तो उसके लिए क्या उनकी आरती करूं? यूपी की जनता चाहती थी कि उनको सुरक्षा मिले और माफियाओं पर सख्ती हो. 19-20 फीसदी आबादी हो या 100 फीसदी… कानून का राज सबके हित में है.”
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मैं पिछले सवा 6 साल से अधिक समय से उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और 2017 से राज्य में कोई दंगा नहीं हुआ. पिछले 6 वर्षों में कोई कर्फ्यू नहीं लगा, कोई दंगा नहीं हुआ और सभी त्योहार शांतिपूर्वक मनाए गए. हमने दिखावा या पाखंड का सहारा नहीं लिया. हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, और यदि वे सक्षम हैं, तो वे जीतेंगे. यदि हम सक्षम हैं तो हम जीतेंगे, यदि हम सक्षम नहीं हैं, तो हम हार जाएंगे. यदि व्यक्ति प्रतिद्वंद्वी है और जीतने में सक्षम है, तो उसे जीतना चाहिए. यह एक लोकतांत्रिक अधिकार है. हम उसे इससे वंचित नहीं कर सकते. पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई. इस पर कोई नहीं बोलता..सब मौन हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…