हुसेनगंज क्षेत्र के बारहमील के समीप सोमवार अपराह्न तीन बजे ट्रक व कार की सीधी भिड़ंत हो गई. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई.
Road Accident today in UP: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में आज बड़ा हादसा हुआ. एक परिवार के 5 लोग किसी संबंधी के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे. उनकी कार हाईवे से गुजर रही थी, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. इस हादसे में पांचों लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र की है.
जान गंवाने वाले लोगों में की शिनाख्त गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव के विजय रनियां, गोरेलाल, सुदमिया, दयाशंकर और हुसैनगंज थाना क्षेत्र में बारा मील के रहने वाले प्रमोद के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वे सभी लोग हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरांवा गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने लिए जा रहे थे. वे लोग एक ऑल्टो कार में सवार थे.
हादसे का पता चलने पर पुलिस ने घटनास्थल से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया और उसमें से शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढ़ीवा के पास हुआ, जहां दंपती समेत पांच लोगों को लेकर जा रही ऑल्टो कार की ट्रक से टक्कर हुई थी. हादसे में दंपती समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं हैं.
यह भी पढ़ें— Varanasi: अपने घर के बाहर बैठकर ताजिया देख रहे युवक को ईंट-पत्थर से मारकर किया अधमरा, 11 के खिलाफ दर्ज हुआ केस
एक और जानलेवा हादसा ग्रेटर नोएडा में भी हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को कुचल दिया. उस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी व एक अन्य शख्स जख्मी हो गया. पुलिस ने बताया कि यह हादसा एनएच-91 पर पी. पी. स्टेट के सामने धूम मानिकपुर के पास हुआ. हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और फिर ट्रक ड्राइवर वहां से भाग गया.
— भारत एक्सप्रेस
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…