अडाणी ने विदेश में भारत का परचम लहराया
गौतम अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी कौशल विकास (Adani Skill Development) केंद्र ने देश के बाहर सात समंदर पार सफलता का परचम लहरा दिया है. अदाणी ग्रुप को ‘स्टीवी अवार्ड- 2022’ से सम्मानित किया गया है. यह भारत की पहली ऐसी संस्था है जिसने विदेश में यह गौरव प्राप्त किया है.
सोमवार को विदेशी सरजमीं पर उघोगपति गौतम अडाणी के संगठन को इस सम्मान से नवाजा गया. बता दे इस संगठन का संचालन सतत आजीविका के घटक सहयोग के तहत चलता है. यह वाराणसी सहित 19 शहरों के 30 केंद्रों में काम कर रहा है जिसने देश में 55 से अधिक व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं जिसने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे 90,000 से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाया है.
प्रीमियर बिजनेस अवार्ड के रूप में प्रसिद्ध, इंटरनेशनल बिजनेस अवार्ड्स (2022 आईबीए) को दुनिया भर के 67 देशों के सार्वजनिक और निजी संगठनों से प्रविष्टियां मिलीं थी. इस साल सभी स्तरों के संगठनों से 3,700 से अधिक नामांकन जमा किए गए. सोशल मीडिया और विचार नेतृत्व वाले संगठनों के साथ-साथ व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए भी कई नई श्रेणियां बनाई गईं हैं.
एशिया-पैसिफिक स्टीवी अवार्ड्स, जर्मन स्टीवी अवार्ड्स, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका स्टीवी अवार्ड्स, अमेरिकन बिजनेस अवार्ड्स®️, इंटरनेशनल बिजनेस अवार्ड्स®️, बिजनेस में महिलाओं के लिए स्टीवी अवार्ड्स, ग्रेट एम्प्लॉयर्स और सेल्स के लिए स्टीवी अवार्ड्स. और ग्राहक सेवा के लिए स्टीवी अवार्ड्स। हर साल स्टीवी अवार्ड्स प्रतियोगिता को 70 से अधिक देशों के संगठनों से 12,000 से अधिक नामांकन प्राप्त होते हैं. दुनिया भर में कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन को स्टीवी सन्मानित करता है। स्टीवी अवार्ड्स के बारे में अधिक जानकारी www.StevieAwards.com पर उपलब्ध है.
अडाणी फाउंडेशन हाशिए पर पहुंच चुके और कमजोर समाज को पुनर्जीवित करने और उनकी आजीविका को बदलने के लिए एक मंच प्रदान करता हैं. बता दें कि अदाणी फाउंडेशन, अदाणी समूह की सीएसआर, सस्टेनेबिलिटी और कम्युनिटी आउटरीच की एक शाखा है.
गौतम अडाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित अदाणी कौशल विकास (Adani Skill Development) की शरूआत साल 1996 में हुई थी. फाउंडेशन अपने मिशन को ‘अच्छाई के साथ विकास’ के समूह दर्शन के साथ रेखांकित करता है. फाउंडेशन वंचितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और उत्तर प्रदेश सहित 18 राज्यों के 2,250 गांवों में लगातार काम कर रहा है.
संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के जूनिस ग्लोबल, लंदन के टीएम फोरम, तुर्की के सीमेंट उद्योग नियोक्ता संघ और यूएसए के लाइफ सर्विसेज अल्टरनेटिव जैसे संगठनों का मूल्यांकन करने के बाद 35 न्यायाधीशों के एक पैनल ने ASDC को विजेता घोषित किया.
अडाणी ग्रुप के ASDC संगठन की गतिविधियों के परिणामस्वरूप, 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार के काबिल बनाया गया है, जिनमें 60% से अधिक महिलाएं हैं. संस्थान द्वारा 19 युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखा गया है.
ASDC देश में सबसे बड़ा सिमुलेशन-आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाता है, जहाँ संवर्धित वास्तविकता (AR) और आभासी वास्तविकता (VR) आधारित प्रशिक्षण और मूल्यांकन होता है. साथ ही सिमुलेटर के माध्यम से बहुउद्देश्यीय क्रेन ऑपरेटर कार्यक्रम भारत में 200 से अधिक बंदरगाहों को कुशल जनशक्ति प्रदान करता है.
-भारत एक्सप्रेस
China Science Campaign: चीन के कई बड़े शहरों में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों से मशहूर हस्तियों…
अमेरिकी स्टार्टअप Marathon Fusion ने न्यूक्लियर फ्यूजन तकनीक से पारे को सोने में बदलने का…
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…