देश

Ladakh: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर लेह पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए काचो मेहबूब अली

Ladakh: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में “विश्व पर्यटन दिवस” के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसके लिए लेह पैलेस को शानदार तरीके से सजाया गया था. वहीं कार्यक्रम में पर्यटन आयुक्त व सचिव, काचो मेहबूब अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. आयोजन को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, पर्यटन उद्योग के प्रतिभागी, ALTOA, ALHGHA, LMGA, बाइकर एसोसिएशन, स्थानीय समुदाय के सदस्य और लद्दाख विश्वविद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया.

काचो मेहबूब अली ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

कार्यक्रम की अध्यक्षता काचो मेहबूब अली खान ने की. उत्सव की शुरुआत सुबह “जीवन के लिए यात्रा प्रतिज्ञा” के साथ हुई, जो मुख्य रूप से “हर किसी की यात्रा के दौरान ग्रह-अनुकूल जीवनशैली अपनाने” पर केंद्रित है. कार्यक्रम का थीम लद्दाख को प्रदूषण मुक्त बनाना था. इसके बाद पर्यटन उद्योग की प्रमुख हस्तियों के भाषण हुए. जिनमें पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डाला गया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने लद्दाख में पर्यटन के पुनरुद्धार का जिक्र किया. वहीं वक्ताओं ने पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय संस्कृति और विरासत को संरक्षित करने और क्षेत्र की प्राचीन प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी विस्तार से बातचीत की.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: भारतीय शूटर्स ने बरसाए सोने के सिक्के, छठे दिन भी दिलाया गोल्ड, जानें अब तक कितने जीते मेडल्स

काचो मेहबूब अली खान ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने विदेशी पर्यटकों को हानले में रात में रुकने की अनुमति दे दी है. उन्होंने बताया कि यह निर्णय चांगथांग क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को फिर से जीवंत करेगा और केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन स्थलों का दायरा बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटन और ट्रैकिंग के लिए मार्टसेमिक और स्को वैली को भारत सरकार के गृह मंत्रालय की मंजूरी के साथ खोला गया है.

हेमिस बना सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पर्यटन मंत्रालय ने हेमिस गांव को ‘सिल्वर’ श्रेणी के तहत भारत का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया है. यह हेमिस गांव की सांस्कृतिक समृद्धि आज भी जीवंत है. इसके अलावा, पर्यटन विभाग को वर्ष 2023 के लिए ‘विविधता और समावेशन’ श्रेणी के तहत इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म द्वारा भी सम्मानित किया गया है.

बता दें कि लेह पैलेस में विश्व पर्यटन दिवस समारोह ने क्षेत्र के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य में पर्यटन के महत्व की याद दिलाई है. विश्व पर्यटन दिवस समारोह के दौरान ऐतिहासिक लेह पैलेस से एक हेरिटेज वॉक भी शुरू हुई और लेह मुख्य बाजार में समाप्त हुई. इस कार्यक्रम में आयुक्त व सचिव, सहायक निदेशक (पर्यटन) लेह और पर्यटन विभाग लेह के अन्य अधिकारियों, छात्रों, पर्यटकों की भागीदारी देखी गई.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

2 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

2 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago