देश

Odisha Vidhan Sabha: सदन में स्पीकर पर BJP के विधायकों ने फेंकी दाल, हो गई ये कार्रवाई

Odisha: ओडिशा विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक मोहन माझी सहित पार्टी के दो विधायकों को गुरुवार को विधानसभा में अध्यक्ष प्रमिला मलिक के आसन की ओर कथित तौर पर ‘दाल’ फेंकने के लिए सत्र की बाकी अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया. ओडिशा विधानसभा का मौजूदा सत्र चार अक्टूबर तक चलना है. बीजेपी के जिस अन्य विधायक को निलंबित किया गया है उनका नाम मुकेश महालिंग है. हालांकि माझी ने आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के आसन की ओर ‘दाल’ नहीं फेंकी थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी सदस्य विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक को उपहार में देने के लिए ‘दाल’ सदन में लेकर आए थे.

विधानसभा अध्यक्ष मलिक ने कहा कि दो विधायकों को निलंबित करने का फैसला सदन के नियमों के तहत लिया गया है. माझी द्वारा आरोपों से इनकार किए जाने पर मलिक ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि माझी ने क्या कहा है. उन्हें सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित कर दिया गया है.’’

‘मेरे खिलाफ पूरी तरह की गई गलत कार्रवाई’

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) की वरिष्ठ नेता प्रमिला मलिक को 22 सितंबर को विधानसभा अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया, वह इस पद पर पहुंचने वाली राज्य की पहली महिला हैं. माझी ने पत्रकारों से कहा कि, ‘‘मेरे खिलाफ कार्रवाई पूरी तरह से अनुचित है क्योंकि मैंने अध्यक्ष के आसन पर ‘दाल’ नहीं फेंकी. मेरे ऊपर जो आरोप लगाया गया है वह पूरी तरह से गलत है. विधानसभा अध्यक्ष ने सीसीटीवी फुटेज की जांच किए बिना ही मुझे निलंबित कर दिया.’’

यह भी पढ़ें- MP Elections 2023: प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट से चौंका देगी BJP, अब इन सांसदों को मैदान में उतारने की तैयारी

माझी ने विधानसभा अध्यक्ष और सत्ता पक्ष को उनपर लगे आरोप को साबित करने की चुनौती भी दी. विपक्षी दल के मुख्य सचेतक ने आरोप लगाया कि उन्हें सरकार द्वारा निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने तथ्य और साक्ष्य प्रस्तुत कर प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया था. मुकेश महालिंग ने कहा, ‘‘मैंने विधानसभा अध्यक्ष के आसन पर ‘दाल’ नहीं फेंकी. हम अध्यक्ष को उपहार देने के लिए ‘दाल’ लाए थे, क्योंकि उन्हें दालें बहुत पसंद हैं.’’

उपहार में देने के लिए लाए थे दावल

महालिंग ने दावा किया कि महिला एवं बाल विकास (WCD ) मंत्री रहते मलिक पर ‘दाल’ घोटाले का आरोप लगा था और ‘‘हम उन्हें उपहार में देने के लिए दाल लाए थे.’’ बीजेपी सदस्य अध्यक्ष का ध्यान आकर्षित करने के लिए प्लास्टिक के बैग में दाल सदन में लेकर आए थे. उनका आरोप है कि मलिक सदन का संचालन निष्पक्ष तरीके से नहीं कर रही हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

2 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago