देश

मुख्यमंत्री आतिशी की याचिका पर एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर को जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

मुख्यमंत्री आतिशी की ओर से दायर याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कोर्ट 7 अक्टूबर को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सीएम आतिशी ने मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ सेंशन कोर्ट में चुनौती दे रखी है। बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आतिशी के खिलाफ आपराधिक मानहानि याचिका दायर की थी. जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने 28 मई को संज्ञान लिया था.

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट ने नहीं लिया संज्ञान

हालांकि, इस मामले में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट ने अभी तक संज्ञान नहीं लिया है. प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि केजरीवाल और आतिशी ने बीजेपी नेताओं पर झूठा आरोप लगाया कि वे करोड़ो रूपये लेकर बीजेपी में शामिल हो जाए. जबकि, इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. भाजपा नेता का दावा किया कि इस तरह के आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुचा है.

बीजेपी नेता प्रवीण कपूर ने दायर की थी मानहानि याचिका

बता दें कि भाजपा नेता प्रवीण कपूर ने 30 अप्रैल को मानहानि का मामला दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि आप नेता अपने गलत दावों को साबित करने के लिए कोई भी सबूत पेश करने में विफल रहे है. 16 मई को प्रवीण शंकर कपूर के बयान दर्ज किए गए थे. बता दें कि आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि बीजेपी द्वारा आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है. आतिशी के इन आरोपों को बीजेपी ने सरासर झूठ बताया था। ट्वीट में कहा गया था कि बीजेपी ने 25 करोड़ रुपये का ऑफर किया था, ताकि दिल्ली सरकार गिराई जा सके.

याचिका में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में जैसे ही आतिशी का नाम आया उन्होंने बीजेपी के खिलाफ ये आरोप लगाना शुरू कर दिया ताकि आबकारी घोटाले से लोगों का ध्यान हटाया जा सके. गौरतलब है कि जब आतिशी ने बीजेपी पर आप विधायकों को खरीदने और आम आदमी पार्टी की सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे, तो उसी दौरान उनके सरकारी आवास पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेड मारी थी. लेकिन, आतिशी ने आरोपों को लेकर कोई सबूत नहीं दिए थे.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago