Categories: दुनिया

इजरायल का बेरूत में एयर स्ट्राइक, फिलिस्तीनी ग्रुप के तीन सदस्यों की मौत

Israel Air Strike: लेबनान में इजरायल के हवाई हमले जारी हैं. राजधानी बेरूत में एक इजरायली एयर स्ट्राइक में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन के तीन सदस्य मारे गए. यह हमला बेरूत के अल कोला क्षेत्र में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर हुआ. 8 अक्टूबर 2023 को हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष के फैलने के बाद से यह लेबनानी राजधानी पर पहला हमला है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अल-जदीद स्थानीय टीवी चैनल के हवाले से बताया कि इससे पहले के हमले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर केंद्रित थे. हमले के बाद, घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस पहुंची, जबकि नागरिक सुरक्षा दल इमारत से लोगों को निकालने में लगे रहे। घटनास्थल पर लेबनानी सेना को भी तैनात किया गया. घनी आबादी वाले अल कोला इलाके में इजरायली हवाई हमलों से बचने के लिए विस्थापित लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

लेबनान में भारी बमबारी

लेबनान में इजरायल ने पिछले कुछ दिनों से भारी बमबारी की है. इजरायली ऑपरेशन को उसकी अब तक की सबसे बड़ी मिलिट्री अभियानों में से एक माना जा रहा है. इन हमलों में हिजबुल्लाहा का चीफ हसन नसरल्लाह भी मारा गया. आईडीएफ ने शनिवार को, नसरल्लाह के मारे जाने का ऐलान किया। इसके कुछ घंटों बाद हिजबुल्लाह ने भी अपने नेता की मौत की पुष्टि की.

30 साल की उम्र में नसरल्लाह बना था हिजबुल्लाह का महासचिव

नसरल्लाह, 30 साल की उम्र में 1992 में हिजबुल्लाह का महासचिव बना था। अगले 32 वर्षों में उसने हिजबुल्लाह को न सिर्फ लेबनान बल्कि मध्य पूर्व की एक बड़ी ताकत बना दिया. वह इजरायल का दुश्मन नंबर एक बन गया. आखिरकार शुक्रवार को यहूदी राष्ट्र, अपने सबसे बड़े दुश्मन को खत्म करने में कामयाब रहा.

हिजबुल्लाह-इजरायल में हालिया संघर्ष तब बढ़ गया जब पिछले दिनों लेबनान में हिजबुल्लाह मेंबर्स के पेजर और वॉकी-टॉकी में दो दिन तक ब्लास्ट हुए. जिसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हो गए. इन हमलों के लिए हिजबुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया लेकिन इजरायल ने इसकी सीधी जिम्मेदारी नहीं ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने लेबनान में हिजुबल्ला ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है. संघर्ष का बड़े पैमाने पर फैलने का खतरा है। आशंका है कि यह लड़ाई मध्य पूर्व के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले सकती है.

आईएएनएस

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

3 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

6 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

3 hours ago