देश

कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 9 ने तोड़ा दम, फॉरेन एक्सपर्ट्स ने Project Cheetah के मैनेजमेंट को लेकर जताई चिंता

Kuno National Park: कूनो में चीतों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बुधवार को एक और चीते की मौत के साथ अब तक 9 चीतों की मौत हो गई है. प्रधान मुख्य वन संरक्षक असीम श्रीवास्तव के मुताबिक ने मादा चीता ‘धात्री’ की मौत की पुष्टि की है. एक अधिकारी के मुताबिक पोस्टमार्टम के बाद मादा चीता की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसके पहले 14 जुलाई को कूनो में दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता ‘सूरज’ मृत पाया गया था. ‘सूरज’ की मौत के 19 दिनों के भीतर की एक और मादा चीता की मौत से चीता प्रोजेक्ट को बड़ा झटका लगा है. वहीं ‘सूरज’ की मौत के तीन दिन पहले ही ‘तेजस’ नामक चीते की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी. तेजस को भी दक्षिण अफ्रीका से ही लाया गया था.

27 मई को मादा चीता ‘साशा’ की हुई थी मौत

कूनो में चीतों की मौत का सिलसिला एक मादा चीता ‘साशा’ के मरने से शुरू हुआ था. 27 मई को साशा की किडनी में इंफेक्शन से मौत हो गई थी. ‘साशा’ उन आठ चीतों में शामिल थी जिन्हें 17 सितंबर को नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शिफ्ट किया गया था.

ये भी पढ़ें: “मैंने कारगिल युद्ध लड़ा, लेकिन मेरा बेटा…”, रोंगटे खड़े कर देगी नूंह हिंसा में मारे गए होमगार्ड जवान नीरज के पिता की आपबीती

बता दें कि पिछले साल, नामीबिया से 8 चीतों को लाया गया था और इन्हें पीएम मोदी ने बाड़े में रिलीज किया था. वहीं दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों की दूसरी खेप कूनो नेशनल पार्क लाई गई थी. इनमें सात नर और पांच मादा थीं. लेकिन कूनो में हो रही चीतों की मौत ने चीता प्रोजेक्ट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ इसको लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. दूसरी तरफ ये मामला सुप्रीम कोर्ट की चौखट तक पहुंच चुका है.

फॉरेन एक्सपर्ट्स ने जताई चिंता

दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया के चीता एक्सपर्ट्स ने सुप्रीम कोर्ट को चिट्ठी लिखकर इस प्रोजेक्ट के मैनेजमेंट को लेकर अपनी चिंताएं जताई हैं. ये एक्सपर्ट्स नेशनल चीता प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य हैं जिनकी देखरेख में 20 चीते भारत लाए गए थे. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को बताया है, “कुछ चीतों की मौत कड़ी निगरानी एवं समय पर मेडिकल सुविधाएं देकर रोकी जा सकती थी, यदि समय पर विशेषज्ञों को बुलाया जाता और स्थिति को ‘अनदेखा’ नहीं किया जाता तो कुछ मौतों को रोका जा सकता था.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

39 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago