देश

Online Marriage: लैंड-स्लाइड और बाढ़ ने रोका दूल्हे का रास्ता, 200 KM दूर दुल्हन से हुई ऑनलाइन शादी, फेरे भी हुए और मंत्र भी पढ़े गए

Shimla Online Marriage After Floods: भारत में उत्तराखंड-पंजाब समेत 5 राज्यों में भारी बारिश हुई है. इसके चलते कहीं जलभराव की समस्‍या हो गई है तो कहीं लैंड-स्लाइड और बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है. हिमाचल प्रदेश में 7 जुलाई से 11 जुलाई तक भारी बारिश होती रही. इस वजह से अब तक 800 से ज्यादा सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हैं. ऐसे में शादी जैसे आयोजनों में भी खलल पड़ा है. यहां एक जोड़े की शादी इस तरह से हुई, कि अब दूर-दूर तक उसके चर्चे हो रहे हैं.

हिमाचल में शिमला जिले के एक युवक की शादी कुल्लू जिले की युवती से होनी थी. मगर, जिस रास्‍ते से बारात कुल्लू जानी थी, वो लैंड-स्लाइड और बाढ़ के कारण बाधित हो गया था. ऐसे में दूल्हा अपनी दुल्हन तक नहीं पहुंच पाया. उसके बाद पंडित जी ने दोनों की ऑनलाइन शादी कराने की तैयारी शुरू कर दी. दूल्हा और दुल्हन एक दूजे से करीब 200 KM दूर थे, सो उन्‍होंने ऑनलाइन फेरे लिए और मंत्र भी पढ़े गए. इस शादी के कई राजनेता भी गवाह बने.

 

ये थीं वजहें, जिनके कारण शादी ऑनलाइन कराई गई
ठियोग से पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला से 90 किमी दूर नारकंडा से आगे कोटगढ़ के गांव मागसू के युवक आशीष सिंघा की शादी कुल्लू जिले की युवती शिवानी से होनी थी. सोमवार को बारात कोटगढ़ से कुल्लू जानी थी. बारात में ज्‍यादा लोग नहीं थे, लगभग 30 लोग ही जाने वाले थे. शिमला जिले को जोड़ने वाला औट-लूहरी रामपुर हाईवे बंद बीते चार दिन से बंद है. ऐसे में 200 किमी दूर बारात का जाना संभव नहीं था. शिमला से मंडी होकर भी कुल्लू नहीं पहुंचा जा सकता था. इसके कारण शादी को ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया. और, ऑनलाइन ही सात फेरे लेने पड़े. सारी रस्में ऑनलाइन करवानी पड़ी.

हिमाचल प्रदेश में यह पहली बार हुआ
दूल्‍हे के एक परिजन ने मीडिया को कहा कि हिमाचल प्रदेश में यह पहली बार हुआ है कि कोई शादी ऑनलाइन हुई हो और दूल्हा और दुल्हन मंडप के बजाय अपने-अपने घरों में मौजूद रहे हों.’ कुल्लू के भुंतर के सेस गांव की शिवानी और आशीष ने ऑनलाइन शादी की रस्में निभाई.

यह भी पढ़ें— 60 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बने आशीष विद्यार्थी, जानें किससे की शादी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago