इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
Natural Scrub: अक्सर आपने देखा होगा की लड़कियां अपने फेस को लेकर काफी सेंसिटीव होती हैं. जो अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता. क्या आप जानते है कि चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए फेशियल, फेस पैक के साथ-साथ स्क्रबिंग करना भी बेहद जरूरी है. इससे चेहरा ही नहीं स्किन के डेड सेल्स भी आसानी से निकल जाते हैं जिससे त्वचा खुलकर सांस ले पाती है और उसे जरूरी न्यूट्रिशन भी मिल पाते हैं. इसी वजह से वो ज्यादा हेल्दी और चमकदार नजर आती है और कोमलता भी बनी रहती है.
लेकिन, अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटीव है और बाजार में मिलने वाले फेस स्क्रब आपकी स्किन पर सूट नहीं करते तो घर पर भी किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप नेचुरल फेस स्क्रब तैयार कर सकते है. जो पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं. तो आइए जानते है कैसे इस्तेमाल कर सकते है नेचुरल फेस स्क्रब जो आपकी त्वचा को साफ-सुथरा और कोमल बनाने में मदद कर सकती हैं.
चीनी के साथ मिलकर शहद एक शानदार एंटी-बैक्टीरियल एक्सफोलिएंट बनती है. माना जाता है कि ये बैक्टीरिया को खत्म करने की क्षमता रखती है इसलिए ये किसी भी धब्बे को हटाने में अच्छी तरह से काम करती है. नेचुरल फेस स्क्रब बनाने के लिए पहले 2 चम्मच प्राकृतिक शहद, 1 चम्मच दूध और 2 छोटे चम्मच चीनी को एक छोटे कटोरे में मिलाएं इसके बाद स्क्रब को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 15 मिनट के लिए रहने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से धोकर इसे निकाल दें इससे आपका चेहरा चमक उठेगा.
यह भी पढ़ें- इस हरे पत्ते का जूस पीने से मक्खन की तरह पिघल जाएगी पेट पर जमी चर्बी, साथ ही इन बीमारियों से भी रखेगा दूर
कॉफ़ी बहुत ही असरदार एक्सफ़ोलिएटर है. कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन स्किन के लिए बेहतरीन एंटी-ऑक्सिडेंट है. यह त्वचा से गंदगी और डेड सेल्स को निकाल बाहर निकाल देता है. कॉफ़ी से त्वचा की रंगत भी सुधरती है साथ ही सूजन भी कम होती है. इसका इस्तेमाल करने का तरीका सबसे पहले कॉफी से स्क्रब बनाने के लिए कॉफी को ऑलिव ऑयल में मिक्स करें उसके बाद इससे चेहरे, हाथ-पैरों की स्क्रबींग करें और थोड़ी देर बाद धो लें.
ओटमील का इस्तेमाल आपने अब तक वजन घटाने के लिए किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं ये एक बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएटर भी है. इसके इस्तेमाल से ड्राई स्किन और एग्जिमा की प्रॉब्लम दूर होती है. ओटमील में स्किन-प्रोटेक्टिंग और मॉइस्चराइज़िंग के गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा की सूजन कम करने में मददगार है। इसके अलावा त्वचा को यूवी रेज़ से होने वाली डैमेजिंग को रोकता है. त्वचा की रेडनेस और इरिटेशन को घटाने में भी ओटमील बेहद असरदार है.
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…