देश

UP Politics: “पीएम मोदी और सीएम योगी के यहां सलाम ठोक कर दबवा देते हैं फाइल”, खनन घोटाले मामले में ओपी राजभर ने अखिलेश पर लगाया बड़ा आरोप

UP Politics: लोकसभा चुनाव में अभी वक्त भले ही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश का पूरा माहौल चुनावी हो चुका है. यहां नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग जारी है. हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर हैं और एक के बाद एक आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब उन्होंने अखिलेश पर खनन घोटाले को लेकर आरोप लगाया है और इस घोटाले में अखिलेश का नाम भी शामिल होने की बात कही है.

मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि, “खनन घोटाले में भी अखिलेश का नाम आया था और फाइल पर दस्तखत भी किए हैं. वह दिन में भाषण मारते हैं और रात में पीएम मोदी और सीएम योगी के यहां सलाम ठोक कर फाइल दबवा देते हैं.” इसी के साथ ये भी सवाल उठाया कि उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई. इसी के साथ दावा किया कि, गोमती रिवर फ्रंट में रामगोपाल और उनके बेटे के साथ ही शिवपाल यादव और अखिलेश का नाम भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “अपना बाप सभी को अच्छा लगता है किराये का बाप तो…”, सपा नेता आजम खान ने इशारे-इशारे में किसके लिए कही ये बात

सपा को बताया था चोरों की पार्टी

मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि, “शिवपाल यादव जब प्रगतिशील समाजपार्टी बनाए थे, तब सपा को चोरों की पार्टी कहा था.” इसी के साथ ये भी कहा था कि, “सपा में शराब माफिया आ गए हैं. गरीबों की जमीन कब्जा करने वाले लोग आ गए हैं और सपा में एक शकुनी आ गए हैं और अब फिर से सपा में शामिल हो गए.”

मंत्री बनने को लेकर कही ये बात

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने योगी सरकार में मंत्री बनने के सवाल को लेकर कहा कि, धैर्य रखिए. हम भला मंत्री क्यों नहीं बनेंगे. पूरी दुनिया उम्मीद पर कायम है और हमें भी उम्मीद है. इसी के साथ घोसी जीत पर सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, घोसी जीतने के बाद उत्साह से लबरेज हैं, लेकिन रामपुर और आजमगढ़ हारे तो बोली नहीं निकली.17 नगर निगम हार गए, तो भी बोली नहीं आई. इसी के साथ सपा पर घोसी जीत को लेकर आरोप लगाया कि, “घोसी में बसपा के 80 हजार वोट थे, बसपा ने वहां से चुनाव नहीं लड़ा. यानी बसपा का जो वहां पर था, उसे मिल बांटकर ले लिया गया और जीत गए.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago