सांकेतिक तस्वीर (फोटो सोशल मीडिया)
UP News: सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ताक पर रखकर उत्तर प्रदेश में किसान खेतों में पराली जलाने में जुटे हैं. खबर सामने आ रही है कि कहीं पर किसान दिन में तो कहीं पर रात में पराली जलाने में जुटे हैं. जबकि वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा रखी है. तो दूसरी ओर इस सम्बंध में अधिकारियों का दावा है कि वे पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं तो वहीं कौशांबी में पराली जलाने पर एसडीएम ने सम्बंधित किसान पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
मामला सिराथू तहसील के सेलरहा पश्चिम गांव से सामने आया है. खबरों के मुताबिक शुक्रवार को किसान खेतों में पराली जला रहे थे. इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दे दी. इसके बाद हरकत में आए अधिकारी ने पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. इस सम्बंध में सिराथू एसडीएम सौम्या मिश्रा ने बताया कि अगर कोई किसान खेत में पराली जलाता है तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, इस सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है. अगर कोर्ट के आदेश का पालन कोई नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसानों को लगातार पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है.
बता दें कि वायु प्रदूषण को लेकर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया था कि खेतों में किसानों को पराली जलाने से रोका जाए और इस सम्बंध में किसानों को जागरूक किया जाए. इसके बाद सरकार ने प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि किसानों को जागरूक करके पराली जलाने से रोका जाए. इसके बाद जिला प्रशासन ने अपने-अपने जिले में सभी तहसीलदारों व थानेदारों को पत्र लिखकर निर्देश दिया था कि, किसान खेतों में पराली न जलाएं, इसका ध्यान रखा जाए. बावजूद इसके इस तरह की घटना सामने आने के बाद चिंता का विषय बताया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…