देश

“5-6 दिनों में डालेंगे भयानक डाका, कुछ नहीं कर पाओगे”, ये पोस्टर लगाकर बस्ती में दी पुलिस को खुली चुनौती, दहशत में पूरा गांव

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इन दिनों गुमनाम पोस्टरों ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. दरअसल यहां के सोनहा थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव में कुछ जगहों पर पोस्टर चस्पा हैं, जिसके जरिए बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है और 5-6 दिन के अंदर कुछ चुनिन्दा घरों में डाका डालने की चेतावनी दी है. फिलहाल पोस्टर जब्त कर पुलिस जांच में जुट गई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, ये हरकत किसी शरारती तत्व ने पुलिस और लोगों को परेशान करने के लिए की है या फिर सही में ये पोस्टर बदमाशों द्वारा ही चस्पा किए गए हैं.

बता दें कि इसी तरह के पोस्टर पिछले दिनों भी यहां पर मिले थे. यहां के लोगों का कहना है कि, इसी तरह के पोस्टर लगातार इलाके में मिल रहे हैं. बड़ोखर गांव के ग्रामीण दहशत में हैं और लगातार घरों के खिड़की दरवाजे बंद दिखाई दे रहे हैं व गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. तो वहीं बदमाशों की इस धमकी के बाद से ही परिवार के सभी लोग एक साथ नहीं सो रहे हैं, कोई न कोई पहरा जरूर देता रहता है. बताया जा रहा है कि, गांव के लोग पुलिस के भरोसे न होकर खुद ही सुरक्षा का जिम्मा सम्भाले हैं तो वहीं इसी के तरह के पोस्टर पहले भी यहां के कुछ गांव में चस्पा हो चुके हैं, जिसको पुलिस ने शुरू में शरारती तत्वों की हरकत बताकर पल्ला झाड़ लिया था, लेकिन बाद में कई घरों में चोरी हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Survey: अयोध्या पर हो रही सियासत पर Bharat Express का सबसे बड़ा सर्वे, जनता से पूछे ये सवाल

गांव वालों के मुताबिक, इसी तरह के लेटर पहले भी चस्पा हुए हैं और बदमाशों ने धमकी को सच भी साबित किया है और मुंडेरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के अंजाम दिया है, जिससे ग्रामीण डरे हुए हैं. बदमाशों ने रात को घर में धावा बोल दिया था और घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला के गर्दन पर चाकू रखकर लूटपाट कर तमाम जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए थे. तो वहीं फिर से एक बार धमकी भरे पोस्टर चस्पा होने के बाद लोग डरे-सहमे हैं. तो वहीं रूधौली, मुंडेरवा, वाल्टरगंज में भी इसी तरह के पोस्टर चस्पा मिलने के बाद ही चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गए थे.

‘कुछ नहीं कर पाओगे’

बता दें कि बस्ती के बडोखर गांव में चस्पा बदमाशों की चेतावनी के बाद से गांव वालों की भी नींद उड़ी हुई है. दीवारों पर जो पोस्टर चस्पा हैं, उस पर लिखा है, “बडोखर गांव में आने वाले 5-6 दिनों के अंदर हम अपने टीम द्वारा बहुत भयानक डाका डालेंगे. कितनी भी सुरक्षा कर लो कुछ नहीं कर पाओगे.” इसी के बाद इस पोस्टर पर नोट लिखा है कि, डाका कुछ चुनिन्दा घरों में होगा.”

  • भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

6 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

42 minutes ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

53 minutes ago

चंडीगढ़ में भागवत कथा का भावुक समापन: व्यासपीठ के सामने रो पड़े Singer B Praak

चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…

1 hour ago

अयोध्या में जलेंगे 30 लाख दीये, 56 घाटों पर 35 हजार वालंटियर बनाएंगे विश्व रिकॉर्ड

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…

1 hour ago

जामिया प्रदर्शन के नाम पर फैलाया जा रहा था खतरनाक झूठ, भारतीय सेना ने सच किया उजागर

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…

2 hours ago