देश

School Closed: घने कोहरे और कड़ाके ठंड के चलते बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां, जानें अब कब खुलेंगे

Schools will remain closed: जनवरी महीने की शुरुआत के साथ ठंड ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली एनसीआर में शीत लहर का कहर जारी है. लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. इस बीच घने कोहरे और मौसम की मार को देखते हुए गौतमबौद्ध नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. प्रशासन की तरफ से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. नए आदेश के मुताबिक, कक्षा 8 तक के सभी स्कूल अब 14 जनवरी तक बंद रहने वाले हैं.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने यह आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक, राज्य बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी और अन्य द्वारा मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू रहेगा.

सख्ती से आदेशों का करना होगा पालन

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन जिले में संचालित सभी बोर्ड सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड और सभी मान्यता प्राप्त स्कूल (कक्षा 8 तक) को करना होगा. इस आदेश का सभी स्कूलों को सख्ती से पालन करना होगा. आदेश में कहा गया है कि यह सभी स्कूल 15 जनवरी तक खुलेंगे. प्रशासन की तरफ से घने कोहरे और कड़ाके की ठंड की वजह से यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Survey: अयोध्या पर हो रही सियासत पर Bharat Express का सबसे बड़ा सर्वे, जनता से पूछे ये सवाल

कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों का बदला समय

वहीं कक्षा 8 तक के बच्चों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं तो वहीं दूसरी तरफ कक्षा 9 से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल रिपोर्टिंग का समय बदला गया है. डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से 3 तक चलेंगे.

आने वाले कैसे रहेंगे दो दिन

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली और हरियाणा में कोल्ड डे की स्थिति रहने वाली है. इसके बाद इसमें कुछ सुधार होने और थोड़ी-बहुत राहत मिलने संभावना है. वहीं, अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में सुबह के समय घने से घना कोहरा छाया रहेगा. उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर से बारिश का दौर वापस आने वाला है. 8 से 10 जनवरी यानी कि तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

भारत के दिग्गजों की निजी यात्राओं का दस्तावेज है ‘पाथब्रेकर्स’, जानिए क्यों पढ़नी चाहिए यह किताब

सुचेता दलाल और देबाशीष बासु की 2026 में प्रकाशित किताब 'पाथब्रेकर्स: हाउ 10 विजनरी लीडर्स…

12 minutes ago

दाल में काला या गांजा; तुअर के खेत में ऐसे बोया नशा, हुआ पर्दाफाश

आलीराजपुर के सोंडवा क्षेत्र में तुअर की फसल के बीच छिपकर गांजे की खेती की…

25 minutes ago

ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश! झांकी दिखाने के बहाने पहाड़ी पर ले जाकर चाकू से हमला

Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…

56 minutes ago

‘जो हिंदू न मानें, मुंह काला कर गांव से निकालो’, राजस्थान के मंत्री ने मचाया सियासी भूचाल

Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…

2 hours ago

भारतीय सेना को मिला स्वदेशी एंटी-टैंक ड्रोन, 50 KM तक दुश्मन के बख्तरबंद ठिकानों को बना सकता है निशाना

Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…

2 hours ago