देश

Operation Satya: एक खौफनाक खेल, सिस्टम कैसे हुए फेल? भारत एक्सप्रेस पर सबसे बड़ा खुलासा, स्टिंग ऑपरेशन में कई चेहरे बेनकाब

Operation Satya: दिल्ली पुलिस, जिसका मोटो है शांति, सेवा और न्याय. दिल्ली पुलिस जो 24 घंटे सुरक्षा में लगी है और देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले हर शख्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिसके कंधों पर है. दिल्ली में जहां एक तरफ संसद भवन, आरबीआई और साथ-साथ कई महत्वपूर्ण केंद्रीय कार्यालय हैं. वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी रहते हैं. इसलिए दिल्ली पुलिस के सामने चुनौतियां भी बहुत हैं. दिल्ली में डकैती, हत्या, लूटपाट और रेप जैसी वारदात के बाद पुलिस इन मामलों को सुलझाकर अपनी पीठ भी थपथपाती रहती है. लेकिन आज जो खुलासा भारत एक्सप्रेस की टीम करने जा रही है वो बेहद डराने वाला है.

दिल्ली पुलिस के भीतर कुछ ऐसे लोगों की एंट्री हो चुकी है जो सिस्टम को भेद रहे हैं. दिल्ली पुलिस के नेटवर्क में एक ऐसा वायरस घुस चुका है जो इसे तबाह करने पर आमादा हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दिल्ली पुलिस भी इससे बेखबर है कि उसके नेटवर्क में इतनी बड़ी सेंध लग चुकी है. ‘ऑपरेशन सत्य’ के जरिए भारत एक्सप्रेस ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. ये स्टिंग ऑपरेशन पुलिस महकमे में चल रहे फरेब के बड़े खेल का पर्दाफाश करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

28 minutes ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

52 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

52 minutes ago

आज का सिंह राशिफल: भागदौड़ भरा रहेगा दिन, निवेश में सावधानी और रिश्तों में भावुकता

Aaj Ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी आएगी, लेकिन…

52 minutes ago