Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Satya: एक खौफनाक खेल, सिस्टम कैसे हुए फेल? भारत एक्सप्रेस पर सबसे बड़ा खुलासा, स्टिंग ऑपरेशन में कई चेहरे बेनकाब

Operation Satya: ‘ऑपरेशन सत्य’ के जरिए भारत एक्सप्रेस पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है. ये स्टिंग ऑपरेशन पुलिस महकमे में चल रहे फरेब के बड़े खेल का पर्दाफाश करेगा. 

operaiton satya

ऑपरेशन सत्य

Operation Satya: दिल्ली पुलिस, जिसका मोटो है शांति, सेवा और न्याय. दिल्ली पुलिस जो 24 घंटे सुरक्षा में लगी है और देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले हर शख्स की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिसके कंधों पर है. दिल्ली में जहां एक तरफ संसद भवन, आरबीआई और साथ-साथ कई महत्वपूर्ण केंद्रीय कार्यालय हैं. वहीं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी रहते हैं. इसलिए दिल्ली पुलिस के सामने चुनौतियां भी बहुत हैं. दिल्ली में डकैती, हत्या, लूटपाट और रेप जैसी वारदात के बाद पुलिस इन मामलों को सुलझाकर अपनी पीठ भी थपथपाती रहती है. लेकिन आज जो खुलासा भारत एक्सप्रेस की टीम करने जा रही है वो बेहद डराने वाला है.

दिल्ली पुलिस के भीतर कुछ ऐसे लोगों की एंट्री हो चुकी है जो सिस्टम को भेद रहे हैं. दिल्ली पुलिस के नेटवर्क में एक ऐसा वायरस घुस चुका है जो इसे तबाह करने पर आमादा हैं, लेकिन हैरानी की बात ये है कि दिल्ली पुलिस भी इससे बेखबर है कि उसके नेटवर्क में इतनी बड़ी सेंध लग चुकी है. ‘ऑपरेशन सत्य’ के जरिए भारत एक्सप्रेस ने अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. ये स्टिंग ऑपरेशन पुलिस महकमे में चल रहे फरेब के बड़े खेल का पर्दाफाश करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital