देश

कहीं 25 तो कहीं 110 रुपये किलो बिक रहा टमाटर; एक महीने में पांच गुना तक बढ़ी कीमतें, जानें देशभर में कहां कितना है भाव

Tomato Price: बढ़ती महंगाई के बीच टमाटर के दामों ने खरीदारों के होश उड़ा दिए हैं. टमाटर एक ऐसी सब्जी जो सालभर इस्तेमाल की जाती है. अचानक टमाटर के भाव पांच गुना तक बढ़ गए है. वैसे तो अक्सर बेमौसम बारिश की वजह से सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होती है, लेकिन फिलहाल टमाटर के दामों ने लोगों की चेहरों की रौनक उड़ा दी है. एक किलो टमाटर खरीदने वाले लोग आजकल 250 ग्राम से ही काम चला रहे हैं. आज से करीब एक महीने पहले टमाटर की कीमत 5 से 10 रुपये प्रति किलो चल रही थी, लेकिन एक महीने में टमाटर के दाम 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं. टमाटर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आंध्र प्रदेश की सरकार ने 50 रुपये किलो टमाटर बेचने का फैसला किया है.

जून महीने की शुरूआत में बड़े शहरों में टमाटर खुदरा में 20 रुपये किलो तक मिल जाता था. वहीं थोक मंडी में तो इसका भाव 5 रुपये किलो के आसपास ही था. फिर अचानक से टमाटर के दाम 100 रुपये के पार कैसे चले गए. चलिए आपको बताते हैं, लेकिन उससे पहले आपको अन्य शहरों में टमाटर के दाम बताते हैं.

इन शहरों टमाटर की कीमतों ने छुआ आसमान

देश के कई शहरों में टमाटर के दाम 100 रुपये के पार पहुंच चुके हैं तो वहीं कुछ शहरों में 120 रुपये तक. खासकर दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल, इंदौर, कानपुर, लखनऊ में इसकी कीमतों ने लोगों के होश उड़ा रखे हैं. यूपी के शहर प्रयागराज में फिलहाल टमाटर खुदरा बाजार में 110 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि 1 जून को यहां टमाटर की कीमत मात्र 25 से 30 रुपये किलो थी. वहीं लखनऊ की बात करें तो यहां भी टमाटर 100 रुपये किलो है जबकि 1 जून को इसकी कीमत मात्र 20 रुपये किलो थी. कोलकाता में फिलहाल 91 रुपये किलो, देहरादून में 80 रुपये और बेंगलुरू में 70 रुपये किलो टमाटर मिल रहा है. बेंगलुरु में तो एक महीने पहले महज 15 रुपये किलो टमाटर था.

इन शहरों में 50 से नीच हैं दाम

वहीं कुछ शहरों में टमाटर के दाम 50 रुपये से नीचे हैं. यूपी का आगरा में 41 रुपये किलो, पुणे में 41 रुपये किलो, बिहार के पटना में 40 रुपये किलो जबकि इंदौर में 44 रुपये किलो. लेकिन एक मात्र हैदराबाद ही ऐसा शहर है जहां टमाटर सिर्फ 25 रुपये किलो में बिक रहा है.

अगर राजधानी दिल्ली की बात की जाए तो यहां भी टमाटर का बुरा ही हाल है क्योंकि यहां अभी टमाटर 70 रुपये किलो है, जबकि करीब एक हफ्ते पहले यहां भी टमाटर 110 रुपये प्रति किलो बिक रहा था. वहीं जून की शुरुआत में टमाटर की थोक रेट मात्र 7 से 10 रुपये किलो थी.

क्यों उछले टमाटर के दाम

टमाटर के दामों में आये उछाल की पीछे की वजह बेमौसम बारिश को माना जा रहा है, जिसकी वजह से टमाटर की पैदावार में काफी गिरावट आई और इसकी कीमतों ने अचानक आसमान छूना शुरू कर दिया. बता दें कि सबसे ज्यादा टमाटर की पैदावार गुजरात और महाराष्ट्र में होती है, लेकिन बिपरजॉय तूफान की वजह से बेमौसम बारिश हुई और टमाटर के उत्पादन में भारी गिरावट आयी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

2 hours ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

2 hours ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

2 hours ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

2 hours ago