Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Operation Sindoor का जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने किया समर्थन— आतंकवाद का समूल नाश होना अत्यंत आवश्यक

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया, आतंकवाद को मानवता के खिलाफ अपराध बताया और देश की एकता व सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की.

National President Syed Saadatullah Hussaini
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

Operation Sindoor: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का मत है कि आतंकवाद एक गंभीर खतरा और मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है. देश और इसके लोगों की सुरक्षा, संरक्षा और शांति के लिए इसका समूल नाश होना अत्यंत आवश्यक है.

आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही कार्रवाई को देशभर के सभी धर्मों और समुदायों का सम्पूर्ण समर्थन मिल रहा है. पूरा भारत एकजुट होकर हमारी सेनाओं के साथ खड़ा हैं.

सभी एकजुट होकर चुनौती का सामना करें

साथ ही, हम इस बात पर विशेष बल देना चाहते हैं कि इस महत्वपूर्ण क्षण में, सभी नागरिकों के लिए एक साथ आना और एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करना अनिवार्य है.

विभाजन या सांप्रदायिक तनाव फैलाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे का इस्तेमाल देश हित के खिलाफ है और इसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार कर रोका जाना चाहिए. हम सभी राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों और समूहों से देश की एकता, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी सम्मान बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक होने और सामूहिक एकजुटता के प्रदर्शन की अपील करते हैं.

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: PAK के आतंकी ठिकानों पर बरसीं भारत की मिसाइलें, तो CHINA क्या बोला…जानिए

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital