Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई भारतीय सेना की कार्रवाई की पल-पल की जानकारी ली। इस महत्वपूर्ण सैन्य अभियान के दौरान पीएम मोदी ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा।
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) रातभर सक्रिय रहा और ऑपरेशन की निगरानी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। पीएम ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) से भी समय-समय पर फीडबैक लिया, ताकि ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सके।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभियान के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर निर्णायक कार्रवाई की। पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार ने इस ऑपरेशन को गुप्त और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए।
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस अभियान की तैयारियों और निगरानी में सक्रिय रूप से शामिल रहे।
यह ऑपरेशन भारत की ‘आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा है। पीएम मोदी ने सेना की इस कार्रवाई को देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। देशवासियों ने सोशल मीडिया पर #IndiaStrikesBack और #OperationSindoor जैसे हैशटैग के साथ सेना और सरकार के इस कदम की सराहना की। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक दृढ़ता का प्रतीक बन गया है।
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…