दुनिया

Operation Sindoor: भारत ने आधी रात पाकिस्तान में कहां-कहां की एयर स्ट्राइक? ये हैं वो 9 आतंकी ठिकाने

नई दिल्ली, 7 मई 2025: पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया है. बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे भारतीय वायुसेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत PoK और पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सफल एयर स्ट्राइक की.

ये हमले मुजफ्फराबाद, बाघ, कोटली, मुरीदके और बहावलपुर में किए गए, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिशें रची जा रही थीं.

Under Operation Sindoor, India targeted nine locations:

  • Bahawalpur
  • Muridke
  • Gulpur
  • Bhimber
  • Chak Amru
  • Bagh
  • Kotli
  • Sialkot
  • Muzaffarabad

सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि सभी 9 ठिकानों पर स्ट्राइक सफल रही. इन ठिकानों की दूरी भारत से अलग-अलग थी, जैसे मुजफ्फराबाद 520 किमी, बाघ 105 किमी, कोटली 255 किमी, मुरीदके 430 किमी और बहावलपुर 430 किमी की दूरी पर स्थित थे. इन जगहों पर आतंकी संगठनों के कैंप थे, जहां से भारत में हमलों की योजना बनाई जा रही थी.

पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद कम से कम 30 दहशतगर्दों की मौत हुई है. हमले के बाद वहां के स्थानीय अस्पतालों में अफरा-तफरी का माहौल है. पाक प्रशासन ने बहावलपुर, पंजाब में इंटरनेट सेवाएं बंद करने की आशंका जताई है ताकि सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन पर रात भर नजर रखी. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने इस अभियान को बेहद गोपनीय और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के लिए सेना को बधाई दी है. यह ऑपरेशन पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब माना जा रहा है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी.

ऑपरेशन सिंदूर की खबर पहले ANI ने अपने X हैंडल पर दी, जिसे बाद में PIB की प्रेस रिलीज ने भी पुष्टि की. इस कार्रवाई से भारत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगा. अंतरराष्ट्रीय समुदाय की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया है कि यह हमला आत्मरक्षा में किया गया है. यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत और आतंकवाद के खिलाफ उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

और इधर, ट्रंप को कुछ कहना नहीं आया!

भारत की एयरस्ट्राइस का पता चलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, ‘यह शर्मनाक है. मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है. वे लंबे समय से लड़ रहे हैं. अगर आप इसके बारे में सोचें तो वे कई दशकों और सदियों से लड़ रहे हैं. मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही खत्म हो जाएगा.’

Operation Sindoor: Pahalgam Attack का बदला, पीड़ितों को न्याय…भारत ने आधी रात पाक में आतंकियों पर मिसाइलें बरसाईं

Bharat Express Desk

Recent Posts

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

9 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

21 minutes ago

अब ब्रांड्स के नाम से पहचाने जाएंगे रेलवे प्लेटफॉर्म, नंबर से पहले होगा कंपनियों का प्रचार; कमाई बढ़ाने का नया फॉर्मूला

भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…

33 minutes ago

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! बारापुला फेज-3 शुरू, गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…

38 minutes ago

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

54 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

1 hour ago